सागर/कथा के चौथे दिन भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। कृष्ण जन्म के प्रसंग शुरू होते ही पंडाल में मौजूद श्रद्धालु नंद के घर आनंद भयो जय कन्हैया लाल की भजनों के साथ झूम उठे। श्री कृष्ण जन्म की खुशी में कथा स्थल को विशेष रूप से सजाया गया था। नन्हें बालक को कृष्ण के रूप में सजाकर पंडाल में लाया गया था। इस दौरान भक्तों ने बाल कृष्ण को दुलार किया। कथा पूज्य श्री पं. इन्द्रेष जी महाराज श्री ने गोद में बिठाकर बाल स्वरूप श्री कृष्ण उपस्थित श्रद्धालुओं को कराये एवं मुख्य यजमान अनुश्री शैलेन्द्र कुमार जैन विधायक सागर ने बाल स्वरूप में श्रीकृष्ण का पलना झुलाया। श्रीकृष्ण जन्मोत्सव उपरान्त उपस्थित श्रद्धालुओं को माखन मिश्री की प्रसादी वितरित की गई एवं मुख्य यजमान अनुश्री शैलेन्द्र कुमार जैन विधायक सागर ने अतिप्रसन्नता के साथ उपस्थित श्रद्धालुजनों को विभिन्न खेल-खिलनों एवं उपयोगी वस्तुओं की व्यास मंच से वर्षा की।
0 Comments