जरुआखेड़ा रेल्वे ब्रिज से चलती मालगाड़ी में कूदी महिला वीडियो हुआ वायरल

खुरई जरुआखेड़ा रेल्वे स्टेषन के ओवर ब्रिज पर शाम लगभग 5,6 बजे एक महिला को ओवर ब्रिज पर खतरनाक स्थिति में बैठे मोबाईल पर बात करते देखा तो लोगों ने वीडियो बनाया अचनाकर से बात करते करते वह कूद गई जिससे नीचे से निकल रही मालगाड़ी के डिब्बे में जाकर गिरी।इस घटना का वीडियो जमकर हो रहा वायरल वीडियो में स्पष्ट देखा जा रहा है कि गुलाबी रंग की साड़ी पहने महिला मोबाईल पर किसी से बात कर रही है। बात करते-करते फिर कूद गई जिस मालगाड़ी पर कूदी वह खुरई की ओर जा रही थी सूचना मिलने के बाद जीआरपी और आरपीएफ पुलिस ने खुरई रेल्वे स्टेषन पर देखा तो मालगाड़ी के डिब्बों में आखिरी से 8वें डिब्बे में उसे देखा गया। मालगाड़ी मालखेड़ी होते हुये आगे निकलकर ललितपुर की ओर निकल गई। 

Post a Comment

0 Comments