जुआ खेलते चार लोगों को पकड़ा कैंट पुलिस ने

पुलिस अधीक्षक सागर विकास कुमार शाहवाल द्वारा जिले में थाना प्रभारियों को अवैध शराब/सटटा/जुआ एवं अवैध गतिविधियां में लिप्त रहने वाले व्यक्तियों के विरूद्ध कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया था। इसी तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सागर के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक सागर के निर्देशन में थाना स्तर पर एक टीम गठित की जाकर केंट क्षेत्रांतर्गत जुआ खेलने वाले व्यक्तियों के विरूद्ध सूचना प्राप्त होने पर विष्णु चौराहा के पास एक मकान के अंदर दविश देकर कुल 4 जुआरियान संजू गुप्ता अमित जैन विजय कुमार केशवरानी आशीष उर्फ ग्रीस राठौर सभी निवासी सदर थाना केंट जिला सागर को पकडा गया। जिनके कब्जे से कुल 60,020/-रूपये एवं 52 ताश के पत्ते जप्त कर जुआ अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई है।


Post a Comment

0 Comments