सागर। म.प्र.पूर्व क्षेत्र वि.वि.कं.लि सागर वृत्तं के अंतर्गत वितरण केन्द्रक एवं जोन स्तकर पर 18 फरवरी मंगलवार को आयोजित जन-सुनवाई शिविरो में कुल 177 शिकायते आई जिनमें से 159 का मौके पर शिविरो में ही समाधान किया गया।अधीक्षण अभियंता डी.एन.चौकीकर ने जानकारी देते हुए बताया कि नगर संभाग सागर के अंतर्गत चार जोनो एवं जिले में वितरण केन्द्रर स्तेर पर विद्युत उपभोक्ता ओं के गलत मीटर रीडिंग, मीटर बंद,अधिक बिल एवं रीडिंग नहीं लिये जाने संबंधी शिकायतों को सुनने एवं उपभोक्तातओं की समस्यायओं के समाधान और निराकरण हेतु प्रति मंगलवार को जनसुनवाई शिविर आयोजित किये जाते है। सागर वृत्ती के प्रभारी अनुभाग अधिकारी डी.पी. प्रजापति ने विस्तृनत जानकारी देते हुए बताया कि इस सप्तातह शिविरो में कुल 177 शिकायते आई जिनमें से 159 का मौके पर शिविरो में ही समाधान किया गया बकाया 18 शिकायतो का निश्चित समयावधि में निराकरण किया जावेगा। नगर संभाग के अंतर्गत 4 जोनो में आई 49 शिकायतो में से 41 का मौके पर शिविरो में ही समाधान किया गया शेष 08 का निर्धारित समयावधि में निराकरण किया गया जावेगा। संचा./संधा. संभाग सागर के अंतर्गत आई 29 में से 28 का निराकरण हुआ शेष 01,रहली के अंतर्गत 31 मे से 29 शेष 02 बीना के अंतर्गत 15 में से 14, शेष 01, खुरई के अंतर्गत 34 में से 30 का निराकरण हुआ शेष 04 रही । बण्डाग संभाग अंतर्गत आई 19 शिकायते में से 17 का मौके पर निराकरण हुआ शेष 02 रही इस तरह सभी संभागों की शेष रही शिकायतो का निश्चित समयावधि में निराकरण किया जावेगा।
0 Comments