दिल्ली के नए मुख्यमंत्री का नाम तय हो गया है. शालीमार बाग से विधायक रेखा गुप्ता दिल्ली की नई सीएम होंगी. पार्टी के पर्यवेक्षक रविशंकर प्रसाद और ओम प्रकाश धनखड़ ने विधायकों से एक-एक करके बात की, फिर रेखा गुप्ता के नाम की घोषण की. 27 साल बाद राजथानी में बीजेपी की वापसी हुई है. लंबे सस्पेंस के बाद बुधवार शाम बीजेपी विधायक दल की बैठक में उनके नाम पर मुहर लगी. शालीमार बाग से विधायक रेखा गुप्ता को मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है. यह बीजेपी के लिए ऐतिहासिक पल है क्योंकि 27 साल बाद पार्टी ने दिल्ली की सत्ता में वापसी की है.विधायकों की बैठक में लिया गया फैसला बैठक में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं रविशंकर प्रसाद और ओम प्रकाश धनखड़ ने विधायकों से एक-एक कर बातचीत की और सभी की राय जानने के बाद रेखा गुप्ता के नाम की घोषणा की गई. इससे पहले मुख्यमंत्री पद के लिए कई नाम चर्चा में थे,लेकिन रेखा गुप्ता ने सबको पीछे छोड़ते हुए बाजी मार ली. उनके नाम की घोषणा के साथ ही पार्टी कार्यालय में जश्न का माहौल बन गया और समर्थकों ने जमकर खुशी मनाई.दिल्ली की नई मुख्यमंत्री चुनी गई बीजेपी विधायक रेखा गुप्ता के घर पर जश्न का माहौल है. उनके समर्थक बड़ी संख्या में घर के बाहर जुटे और फूल-मालाओं के साथ उनके परिवारजनों का स्वागत किया.बीजेपी कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों के साथ जश्न मनाया और पटाखे फोड़े, रेखा गुप्ता के मुख्यमंत्री चुने जाने पर समर्थकों में उत्साह है. आज सुबह 11 बजे वह मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगी. रेखा गुप्ता का सियासी सफर
0 Comments