मन की बात कार्यक्रम को सभी संगठनात्मक जिले के सभी 1271 बूथों पर सुना गया बूथ क्रमांक 192 में जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी ने कार्यक्रम को सुना

सागर। प्रत्येक माह अंतिम रविवार को प्रसारित होने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का प्रसारण रविवार 23 फरवरी को हुआ! भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी ने मन की बात कार्यक्रम को सागर विधानसभा सभा के डॉक्टर हरिसिंह गौर मंडल के बूथ क्रमांक 192 पर गर्ल्स डिग्री कॉलेज की  जनभागीदारी अध्यक्ष श्रीमती मनीषा विनय मिश्रा  एवं बूथ समिती सदस्यों के साथ सुना!कार्यक्रम उपरांत कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी ने कहा कि नरेंद्र मोदी सिर्फ हमारे प्रधानमंत्री नहीं हैं, बल्कि 140 करोड भारतीयों के संरक्षक भी हैं। वो हर वर्ग की, हर व्यक्ति की चिंता करते हैं। यही चिंता उन्होंने मन की बात कार्यक्रम के माध्यम से प्रकट की। जिला मीडिया प्रभारी श्रीकांत जैन ने बताया की मन की बात कार्यक्रम को जिले के सभी संगठनात्मक 26 मंडलों के 1271 बूथों पर सुना गया सभी पार्टी  के प्रतिनिधियों पदाधिकारी,बूथ समिती सदस्यों व कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम को सुना व कार्यक्रम संबंधी आवश्यक जानकारी "संगठन एप" पर अपलोड की!

   

Post a Comment

0 Comments