थाना मोतीनगर क्षेत्र अंतर्गत दिनांक 21.12.2024 को फरियादी सुनील लहरवाली निवासी सिंधीकेंप ने अपनी स्कूटी से मोतीनगर क्षेत्र में खुरई रोड ओवर ब्रिज के ऊपर जाते समय रास्ता रोककर आखों में मिर्ची पाउडर डालकर 6350000 रूपयों से भरे बैग को अज्ञात कुछ लोगों द्वारा लूट कर भाग जाने की घटना की सूचना मोतीनगर पुलिस को दी गई थी जो थाना पर अपराध धारा 309 (4) बीएनएस का पंजीबद्ध कर विवेचना कार्यवाही की जाकर प्रकरण में आरोपियों को पुलिस अभिरक्षा में लेकर पूछताछ कर लूट किये गये नगदी 45 लाख रूपयों की जप्ती की जाकर अपराध सदर में आरोपी गण द्वारा रास्ता रोककर षडयंत्र पूर्वक योजना बनाकर डकैती कराना व जानते हुये कि पैसा लूट व डकैती का छुपाकर रखना पाये जाने से मामले में धारा 61,126 (2),310(2),317(3) बीएनएस का ईजाफा किया गया। तथा घटना में लिप्त 10 आरोपियों को गिरप्तार कर न्यायालय पेश किया गया। प्रकरण में अन्य आरोपी अमन पटैल एंव पवन पटैल दिनांक वक्त घटना से फरार थे।सराहनीय कार्य करने वाले अधिकारी कर्मचारियों के नाम-01.निरी. जसवंत राजपूत थाना प्रभारी मोतीनगर 02.उनि गौरव गुप्ता 03.उनि ललित बेदी 05.प्रआर जानकी रमण मिश्रा 06.प्रआर 866 जयसिंह राजपूत 07.प्रआर 33 प्रमोद बागरी 07.आर दीपक कुमार 08.पवन सिंह 09.आर चंदन बिल्थरे 10. आर अंचल 11.आर प्रेम कुमार।
0 Comments