जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी की स्वागत रैली

सागर। मोतीनगर चौराहे से बड़ा बाजार तीनबत्ती राधा तिराहा होते हुए भारतीय जनता पार्टी के नव नियुक्त जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी की स्वागत रैली निकली।  जिसमें बड़ी संख्या में जिले भर से आये कार्यकर्ता शामिल हुए। स्वागत रैली में बुंदेली परंपरा का समावेश रहा रैली में जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी कैबिनेट मंत्री गोविंद सिंह राजपूत,सांसद लता वानखेड़े विधायक शैलेंद्र जैन,विधायक इंजी प्रदीप लारिया, विधायक वीरेंद्र सिंह, निर्मला सप्रे, प्रदेश मंत्री प्रभु दयाल पटेल,पूर्व जिला अध्यक्ष गौरव सिरोठीया,नगर निगम अध्यक्ष वृंदावन अहिरवार रथ पर सवार रहे।स्वागत रैली का विभिन्न मार्गों में कार्यकर्ताओं ने कतारबद्ध होकर जिला अध्यक्ष पर पुष्पों की वर्षा की। छतों से,गैलरी से, स्वागत मंचों से कार्यकर्ताओं व आमजनों ने पुष्पों की वर्षा की। इस दौरान शहर में 70 से अधिक स्वागत मंच व जगह जगह स्वागत द्वार बनाये गये थे। स्वागत रैली का विभिन्न समाज के लोगों ने जिला अध्यक्ष का आत्मीय अभिनन्दन किया। स्वागत मार्ग पर पार्टी के विभिन्न पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ताओं, सामाजिक संगठनों व आम नागरिकों, शहरवासियों ने जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी व अतिथियों का स्मृति चिन्ह भेंट कर पुष्पहारों से आत्मीय स्वागत किया। स्वागत रैली में डीजे और बैंड बाजों की धुन पर कार्यकर्ता नाचते दिखे। इस दौरान भारतीय जनता पार्टी जिन्दाबाद के नारे से शहर गुंजायमान हुआ। रैली में पांच रथों के साथ सैकड़ों चार पहिया वाहन और हज़ारों कार्यकर्ता रैली के साथ अंबेडकर चौराहे आयोजित सभा स्थल के मंच पर पहुंचे। जहां बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्प माल्य अर्पित कर सभा शुरू की गई। 


Post a Comment

0 Comments