भाजपा के जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी ने संभागीय भाजपा कार्यालय में किया ध्वजारोहण

सागर भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी सांसद लता वानखेड़े,विधायक शैलेंद्र कुमार जैन ने रविवार को गणतंत्र दिवस पर संभागीय कार्यालय में ध्वजारोहण कर जिलावासियों एवं कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं दीं एवं एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया। पार्टी के जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी ने कहा कि आज का गणतंत्र दिवस हमारे लिए महत्वपूर्ण है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बाबा साहब डॉ.भीमराव अंबेडकर के विचारों को आगे बढ़ाने का काम किया है।आज के दिन ही हमारा संविधान लागू हुआ था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी ने 11 से 25 जनवरी तक संविधान गौरव अभियान चलाया प्रधानमंत्री लगातार बाबा साहब डॉ.भीमराव अंबेडकर के विचारों को आगे बढ़ाने का काम कर भारत को सशक्त और सक्षम बनाने का प्रयास कर रहे हैं।बाबा साहब के मूल विचारों को जमीन पर उतारने का काम अगर किसी ने किया है तो वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा की केंद्र सरकार ने किया कार्यक्रमों में देवेन्द्र कटारे,नवीन भट्ट,मनीष चौबे,विक्रम सोनी अभिषेकअग्रवाल,एड.राजू बड़ोंनिया,सुमित यादव,नितिन सोनी अमित बैसाखिया,अंशुल परिहार,नीलेश जैन नरेंद्र अहिरवार,सोनल सोनी,रूपेश सोनी,विशाल खटीक सुनीता रैंकवार,सविता साहु,रवि ठाकुर,शालीन सिंह रोशन कुर्मी जय सोनी सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित रहें!

Post a Comment

0 Comments