समाज और राष्ट्र के उत्थान के लिए शिक्षा का उपयोग करें विद्यार्थी

सागर.डॉक्टर हरीसिंह गौर विश्वविद्यालय, सागर के गौर प्रांगण में राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस धूमधाम से उल्लासपूर्वक मनाया गया।इस अवसर पर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. नीलिमा गुप्ता ने ध्वजारोहण किया। ध्वजारोहण के उपरांत राष्ट्रगान हुआ और कुलपति ने सभा को संबोधित किया।उन्होंने राष्ट्रीय-पर्व गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएँ एवं बधाई देते हुए कहा कि 26 जनवरी का दिन हमारे लिए गौरव और प्रेरणा का प्रतीक है। इसी दिन हमारे देश ने एक राष्ट्र के रूप में अपने महान संविधान को अंगीकार कर उन्नत भविष्य की आधारशिला रखी थी और इसी संविधान ने हमें एक आजाद एवं सम्प्रभु राष्ट्र के सम्मानित नागरिक होने का अधिकार और गरिमा प्रदान की है। हम आज के दिन को लोकतांत्रिक आदर्शों के महापर्व के रूप में देखते और मनाते आये हैं। मैं उन महान विभूतियों को नमन करती हूँ, जिन्होंने भारत के स्वतंत्रता संग्राम में अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया और जिन्होंने इस देश को एक लोकतांत्रिक, गणतांत्रिक और समतामूलक राष्ट्र बनाने के लिए संविधान का निर्माण किया।उन्होंने कहा कि हमारा संविधान केवल एक दस्तावेज़ नहीं है, यह हमारे देश के मूल्यों, सिद्धांतों, और आदर्शों का प्रतिबिंब है। यह हमें समानता, स्वतंत्रता,और न्याय के सिद्धांतों पर चलने की प्रेरणा देता है।संविधान के सार्वभौमिक आलोक में आज हमारा देश चुतर्दिक प्रगति कर रहा है।आज का भारत आत्मनिर्भर बनने की दिशा में निरंतर प्रगति कर रहा है। यह हमारे लिए गर्व की बात है कि हमारा देश वैश्विक स्तर पर अपनी उपस्थिति को सशक्त कर रहा है। हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में हमारी शिक्षा और शोध का योगदान हो.हम इस मायने में सौभाग्यशाली हैं कि हम एक ऐसे शैक्षणिक संस्थान के जुड़े हैं जिसके संस्थापक डॉ. सर हरीसिंह गौर स्वयं संविधान-सभा के सम्मानित सदस्य थे हमारा विश्वविद्यालय गौर साहब जैसे पुरोधा के शैक्षिक संकल्पों की जीवित अग्निशिखा है।यह हमें याद दिलाता है कि शिक्षा का उद्देश्य केवल ज्ञान अर्जित करना नहीं है, बल्कि समाज और राष्ट्र की प्रगति के लिए योगदान देना है।डॉ.गौर ने अपने जीवन में शिक्षा को एक सामाजिक सुधार के साधन के रूप में देखा।उनका यह दृष्टिकोण आज भी हमारे लिए प्रेरणादायक है। हम सभी को उनके विचारों का अनुसरण करते हुए,शिक्षा को देश के विकास के लिए उपयोग करना चाहिए।

Post a Comment

0 Comments