सागर विधायक शैलेंद्र कुमार जैन एवं उनकी धर्म पत्नी अनुश्री जैन द्वारा आगामी 30 जनवरी से 5 फरवरी तक कथा व्यास पूज्य कथा व्यास इंद्रेश उपाध्याय के श्री मुख् से श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन धर्म श्री स्थित बालाजी मंदिर परिसर में किया जाएगा! जिसके निमित्त भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी ने सागर के बड़ा बाजार में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ घर घर जाकर आमजनों आयोजन की निमन्त्रण पत्रिका भेंट कर आयोजन हेतु आमंत्रित किया!इस दौरान मीडिया से चर्चा करते हुए जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी ने कहा कि श्रीमद् भागवत कथा मनुष्य जीवन में भाग्य से नहीं सौभाग्य से सुनने को मिलता है श्रीमद्भागवत कथा जीवन-चक्र से जुड़े प्राणियों को उनकी वास्तविक पहचान करता है,आत्मा को अपने स्वयं की अनुभूति से जोड़ता हैं हम सभी आयोजन के मुख्य यजमान विधायक शैलेंद्र कुमार जैन और भाभी अनुश्री जैन का आभार व्यक्त करते जिनके परम सौभाग्य से समस्त सागर जिला वासियों को अंतर्राष्ट्रीय कथा व्यास पूज्य कथा व्यास इंद्रेश उपाध्याय से श्रीमद्भागवत कथा श्रवण करने सौभाग्य प्राप्त होगा।में सभी पार्टी कार्यकर्ताओं व जिला वासियों से आग्रह करता हूं कि अपने व्यक्तिगत तथा पारिवारिक व्यस्तता से समय निकालकर इस पुनीत कार्य से जुड़ कर सेवा प्रदान कर धर्म लाभ अर्जित करें।
0 Comments