दिनांक 15/11/24 को थाना आगासौद अन्तर्गत ग्राम आगासौद मे आरोपी नीलेश कुशवाहा ने मृतक ऊधम सिंह रजक की सिर पर पत्थर से पटककर सिर फोड़कर हत्या कर दी फरियादी तुलसीराम रजक की रिपोर्ट पर से आरोपी नीलेश पिता सीताराम कुशवाहा के विरूद्ध हत्या का अपराध पंजीबद्ध किया गया । जिसमें आरोपी नीलेश घटना के बाद तत्काल गांव से फरार हो गया था
आरोपी की तलाश पता साजी हेतु विकास कुमार शहवाल पुलिस अधीक्षक सागर के निर्देशन एवं डा. संजीव उईके अति.पुलिस अधीक्षक बीना जिला सागर, नीतेश पटेल एसडीओपी बीना के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक राधेश्याम पटेल के नेतृत्व में टीम गठित कर फरार आरोपी नीलेश पिता सीताराम कुशवाहा निवासी ग्राम आगासौद की लगातर तलाश पतारसी की गई जिसमें आरोपी की तलाश हेतु आसपास के जिलों एवं उ.प्र.के जिलों में लगातार टीमों द्वारा तलाश की गई , आरोपी के फोटो,पंपलेट आसपास के सभी शहरों, कस्बों, रेल्वे स्टेशन, बस स्टैण्ट आदि भीड़भाड वाले स्थानों पर चस्पा किये गये आरोपी के लगातार फरार रहने पर पुलिस अधीक्षक द्वारा आरोपी की गिरफ्तारी पर 2000 रूपये के इनाम उद्घोषणा की गई । आरोपी नीलेश कुशवाहा को तलाश पतारसी के लगातार हरसंभव प्रयास कर एवं पुलिस द्वारा त्वरित कड़ी मेहनत मशक्कत कर ग्राम कंजिया के पास बेतवा नदी के किनारे से दिनांक 15/01/25 को गिरफ्तार किया जाकर घटना के समय आरोपी ने पहने हुये कपड़े जप्तकर न्यायालय बीना में जेआर पर पेश किया जा रहा है आरोपियों की तलाश पतारसी एवं गिरफ्तारी में निरीक्षक राधेश्याम पटेल थाना प्रभारी आगासौद,सउनि मोतीलाल पायरा,प्रआर.भुजबल,प्रआर.विजय कुमार , प्रआर.संजय राजपूत,प्रआर.जोगेन्द्र सिंह,आर.लोकेन्द्र यादव,आर.राहुल सिकरवार,आर.युधिष्ठिर,आर.रणवीर , आर.दीपेन्द्र,आर.रामकृष्ण,आर.रानू दांगी,आर.संदीप सहित समस्त स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही ।
0 Comments