मारपीट में गंभीर रूप से घायल

सागर के थाना रहली क्षेत्र में बमूराकुंज गाँव में मारपीट में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है, पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112/100 भोपाल में दिनाँक 16-01-2025 को प्राप्त हुई।सूचना प्राप्ति पर तत्काल रहली थाना क्षेत्र में तैनात डायल-112/100 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया। डायल-112 स्टाफ आरक्षक शिवम पटेरिया एवं पायलेट पंकित यादव ने मौके पर पहुँचकर बताया कि मारपीट में दीपेंद्र राजपूत निवासी बामूराकुंज गंभीर रूप से घायल हो गया था डायल 112/100 जवानों ने घायल व्यक्ति को एफ़ आर व्ही वाहन से ले जाकर रहली अस्पताल में भर्ती करवाया जहाँ घायल व्यक्ति को समय पर उपचार मिला ।

Post a Comment

0 Comments