पूर्व गृहमंत्री भूपेंद्र सिंह ने खुरई में 2.25 करोड़ लागत से बने नवीन बस स्टैंड का लोकार्पण किया

खुरई।पूर्व मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने पुनर्घनत्विकरण योजना अंतर्गत खुरई में 2.25 करोड़ लागत के नवीन बस का लोकार्पण किया। मध्यप्रदेश गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल सागर संभाग द्वारा बनाये गये इस नवीन बस स्टैंड से खुरई में यात्री परिवहन सुविधाओं का विस्तार होगा।इस अवसर पर अपने संबोधन में पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि अभी विकास की बहुत यात्रा करना है। आज खुरई आगे बढ़ रहा है, खुरई के मामले में मैंने कोई समझौता नहीं किया। उन्होंने कहा कि खुरई के अंदर अवैध शराब, जुआ सट्टा बर्दाश्त नहीं करूंगा। समाज के लोगों को भी इस मामले में बैठकर देखना चाहिए। उन्होंने कहा कि हमने 10 साल के अंदर शांत खुरई, अन्याय मुक्त खुरई, अपराध मुक्त खुरई की कल्पना की है। समाज के अंदर सबसे बढ़ा कलंक कोई है तो वो अपराधी है। इन लोगों को समाज के अंदर नहीं पनपना चाहिए।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने बताया कि मालथौन तक का एमपीआरडीसी से नया रोड बनवा रहे हैं। चारों तरफ शहर के अंदर बाहर नए रोड बन रहे हैं। रोड बनते हैं तो शहर का विकास तेजी से होता है। खुरई के अंदर कृषि महाविद्यालय,आईटीआई,पॉलीटेक्निक कॉलेज बनाने का काम बिना ईश्वर की कृपा से संभव नहीं हो सकता था। 

     

Post a Comment

0 Comments