सीबीसीएस परीक्षा केन्द्रों का कुलपति ने किया निरीक्षण

सागर.डॉक्टर हरीसिंह गौर विश्वविद्यालय,में सत्र 2024-25 की सीबीसीएस यूजी एवं पीजी की परीक्षाएं आयोजित की जा रही है. विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. नीलिमा गुप्ता ने परिसर में बनाए गए केन्द्रों महर्षि कणाद भवन एवं आचार्य शंकर भवन का निरीक्षण किया.उन्होंने परीक्षा केन्द्रो पर पहुँचकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया और सुविधाओं का जायजा लिया.दोनों केन्द्रों पर विभिन्न विषयों की परीक्षाएं आयोजित की जा रही हैं.निरीक्षण के दौरान परीक्षा समन्वयक प्रो.रणवीर सिंह,प्रभारी परीक्षा नियंत्रक डॉ.एस.पी.गादेवार एवं समस्त शिक्षक समन्वयक मौजूद रहे.

Post a Comment

0 Comments