अन्धे कत्ल का किया खुलासा आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल

दिनाँक 05.12.2024 को फरियादिया श्रीमती अनीता पति स्व रवि आदिवासी उम्र 28 साल नि० ग्राम वनगुवा सागर ने रिपोर्ट लेख कराई कि मेरे पति के नाम से सरकारी कुटी निकली थी जिसका निर्माण कराने मेरे पति रवि आदिवासी दिनांक 04.12.2024 को घर से 25000 रूपये लेकर 11.00 बजे सामान लेने सागर गये थे जो घर वापिस नही पहुंचे थे करीब 07.30 बजे शाम को जेठ मिथुन आदिवासी ने फोन पर बातया कि रवि शराब की दुकान के सामने न्यू गल्ला मण्डी में पडे है तो मैं और मेरी सास गुडडी बाई पडोसन हल्ली चढार ने आकर देखा तो पति खून से लतपत शराब दुकान के सामने पड़े थे बोल नही रहे थे। जिन्हे बाये पैर की जांघ में पीछे तरफ चोट थी पेंट कटा था खून निकल रहा था बीएमसी ईलाज कराने के लिए ले गये डॉ साहब ने रवि आदिवासी को चैक कर मृत होना बताया। रिपोर्ट पर थाना मोतीनगर में अपराध क 1350/2024 धारा 103 (1) बीएनएस का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।
दौरान विवेचना प्रकरण की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुये पुलिस अधीक्षक सागर विकाश कुमार शाहवाल एवं को घटना से अवगत कराया गया पुलिस अधीक्षक द्वारा संबंधित पुलिस अधिकारियों को  मार्ग-दर्शन एवं आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए आरोपी की पतासाजी कर शीघ्र  गिरफ्तारी हेतु आदेशित किया गया पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार प्रभावी कार्यवाही करते हुये अज्ञात आरोपी की पातासाजी एवं गिरफ्तारी हेतु अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सागर लोकेश कुमार सिन्हा नगर पुलिस अधीक्षक सागर यश बिजोरिया के निर्देशन में थाना प्रभारी मोतीनगर के निर्देशन में पुलिस टीम गठित कर मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया साथ ही घटना स्थल के आसपास संभावित स्थानों के तमाम सीसीटीवी कैमरे चेक किए गए बैज्ञानिक साक्ष्य एकत्र कर घटना के आस-पास के लोगो से पूछतांछ के आधार पर मिली जानकारी के आधार पर संभावित आरोपी विकास पिता विजय सेन उम्र 30 साल नि० संतरविदास वार्ड सागर को पुलिस अभिरक्षा में लेकर हिकमत अमली से पूछताछ की गई जिसने हत्या कारित करना स्वीकार करने पर  आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश कर केन्द्रीय जेल सागर दाखिल किया गया। आरोपी का पूर्व से अपराधिक रिकार्ड भी है।आरोपी से घटना में उपयोग की गई लोहे की रॉड एवं घटना के समय पहने हुए खून से सने कपड़े भी पुलिस द्वारा आरोपी के बताए स्थान से जप्त किए गए है सराहनीय कार्य करने वाले अधिकारी / कर्मचारियों के नाम-नगर पुलिस अधीक्षक सागर यश बिजोरिया, निरीक्षक जसवंत सिंह राजपूत थाना प्रभारी मोतीनगर, उनि ललित बेदी ,सउनि राकेश भट्ट,प्र आर सौरभ रैकवार ,प्रआर प्रमोद बागरी,प्रआर दिनेश कुमार , प्रआर राजेश,प्रआर जानकी रमण मिश्रा,प्रआर नदीम शेख, प्रआर दुर्गेश आर पवन सिंह,आर लखन,आर गुडडू शर्मा आर मंजीत।

Post a Comment

0 Comments