सागर.डॉ.हरीसिंह गौर विश्वविद्यालय के गणित एवं सांख्यिकी विभाग में विश्वविख्यात गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में गणित दिवस का आयोजन किया गया। विभागाध्यक्ष प्रो.आर.के. गंगेले बताया कि गणित दिवस के उपलक्ष्य में विद्यार्थियों हेतु एक क्विज़ का आयोजन किया गया जिसमें लगभग 150 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। इस क्विज़ के विजेताओं को राष्ट्रीय गणित दिवस के अवसर पर पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर एक पोस्टर प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता प्रो.वी.एन.मिश्रा,अध्यक्ष गणित विभाग ट्राइबल विश्वविद्यालय,अमरकंटक तथा डॉ.के.एस. माथुर, जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय,ने इस अवसर पर व्याख्यान दिये। विभागाध्यक्ष प्रो.आर.के.गंगेले द्वारा मुख्य अतिथी प्रो.अजीत जायसवाल एवं विशिष्ट वक्ताओं प्रो.वी.एन.मिश्रा,डॉ.के.एस.माथुर,एवं डॉ.दीना सुनील का स्वागत व अभिनंदन किया गया। प्रो.वी.एन.मिश्रा ने रामानुजन के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर भाषण देकर विद्यार्थियों को उनके गणितिय समस्याओं के समाधान बताने के विशिष्ट दृष्टिकोण का विश्लेषण किया। उन्होंने श्रीनिवास रामानुजन एक असाधारण व्यक्तित्व का व्याख्यान दिया। जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के डॉ. के.एस.माथुर ने गणितीय माडलिंग पर व्याख्यान दिया। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय ट्राइबल विश्वविद्यालय के डॉ.दीना सुनील ने क्वांटम कम्प्यूटिंग के वर्तमान अनुप्रयोग पर तथा डॉ.आर.के.पाण्डेय ने रामानुजन के द्वारा हल की गयी गणितीय प्रमेयों का सत्यापन करने की तकनीक का प्रदर्शन किया। इस उपलक्ष्य पर लगभग 150 विद्यार्थी क्विज़ में सम्मिलित हुए।
0 Comments