सागर के मकरोनिया थाना में आने वाले रजाखेड़ी क्षेत्र में एक फैक्ट्री के अंदर मिलावटी मिर्ची पावडर बनाने का काम जोरों शोरों से चल रहा था। सूचना पर सिटी मजिस्ट्रेट जूही गर्ग के साथ खाद्य विभाग की टीम और स्थानीय थाना पुलिस ने मौके पर जाकर जांच की और पाया कि मिर्ची पावडर में बड़ी मात्रा में मूंगफली के छिलकों का पावडर मिलाने का काम यहां किया जा रहा है। वहीं प्रशासन की आंखों में धूल झोंकने और कार्यवाहियों से बचने के इरादे से फैक्ट्री के गेट और अन्य दीवारों पर सागर के एक वरिष्ठ भाजपा नेता का नाम भी लिखा हुआ है। कार्यवाही के बाद टीम ने पूरे परिसर को सील करके आगे की कार्यवाही करने की बात कही है, साथ ही सिटी मजिस्ट्रेट जूही गर्ग ने बताया कि इस फैक्ट्री पर पहले भी इस तरह की कार्यवाही हो चुकी है उसके बावजूद यहां एक बार फिर इस तरह की धांधली का पाया जाना कहीं ना कहीं प्रशासन की कार्यशैली पर एक प्रश्नचिन्ह खड़ा करता है।
0 Comments