सागर जिले में भाजपा की संगठन संरचना में हुआ बदलाव 9 नए मंडलों को मिली स्वीकृति मंडलों की संख्या 37 से बढ़कर हुई 46

सागर।भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे  संगठन पर्व के अंतर्गत कार्य विस्तार की दृष्टि सागर जिले में प्रदेश नेतृत्व द्वारा 9 नए मंडलों की वृद्घि को स्वीकृति प्रदान की है जिसकी जानकारी प्रदेश महामंत्री व कार्यालय प्रभारी भगवान दास सबनानी ने सोमवार को पत्र के माध्यम से दी 9 मंडलों की वृद्घि के बाद सागर जिले में भाजपा के संगठनात्मक मंडलों की संख्या 37 से बढ़कर 46 हुई है मंडल वृद्धि स्वीकृति होने पर भाजपा जिला अध्यक्ष गौरव सिरोठिया ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा की स्थानीय जनप्रतिनिधि व वरिष्ठ नेताओं से चर्चा उपरांत सागर,खुरई,रहली,सुर्खी,बंडा,देवरीविधानसभा में मंडल वृद्धि का प्रस्ताव प्रदेश नेतृत्व के समक्ष रखा था जिसे स्वीकृति मिली है मंडल वृद्धि होने जिले में संगठन को और अधिक मजबूती मिलेगी व संगठन का विस्तार होगा साथ ही उन्होंने कहा कि जिले के सभी 46 मंडलों की निर्वाचन प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है!जिला मीडिया मीडिया प्रभारी श्रीकांत जैन ने बताया की सागर विधानसभा में 1 यमुनाताइं ठाकुर बनाया गया है खुरई विधानसभा में धनौरा,बरोदिया कलां 2 नए मंडल बनाए गए सुर्खी विधानसभा में 1 राहतगड नगर बनाया गया है रहली विधानसभा में पटना बुजुर्ग और बलेह 2 नए मंडल बनाए गए हैं बंडा विधानसभा में बरायठा और छापरी दो नए मंडल बनाए गए है

Post a Comment

0 Comments