जेल अधीक्षक मानेंद्र सिंह परिहार ने शाल श्रीफल और प्रशंसा पत्र देकर सेवानिवृत्ति की बधाई दी

केंद्रीय जेल सागर में कार्यरत प्रमुख मुख्य पहरी श्रीराम कुडेरिया, अपनी अधिवार्षिकी आयु पूर्ण कर शनिवार को सेवानिवृत्त हो गए है। उनहे जेल अधीक्षक मानेंद्र सिंह परिहार ने शाल श्रीफल और प्रशंसा पत्र देकर सेवानिवृत्ति की बधाई दी , गौर तलब है कि श्रीराम कुड़ेरिया अपने सेवाकाल में जेल में सजायाफ्ता बंदी भाइयों को हमेशा श्री राम के आदर्शो पर चलने की और कभी भी बुरे कार्य न करने की हिदायत देते रहते थे श्रीराम कुड़ेरिया जेल में हो रहे धार्मिक आयोजनों में बढ़ चढ़ कर अपनी सहभागिता निभाते थे, केन्द्रीय जेल सागर में हुए विदाई समारोह में उनके साथ कार्यरत सहकर्मियों और अन्य अधिकारियों ने उन्हें आगामी भविष्य की सुभकामनाये देकर उन्हें विदा किया

Post a Comment

0 Comments