चाकू से हमला कर मारपीट करने वाले आदतन आरोपी को किया गिरफ्तार

दिनाँक 01.11.2024 को फरियादी श्याम पिता रमेश खटीक उम्र 32 साल नि० कांच मंदिर मछरयाई सागर ने रिर्पोट लेख कराई कि दिंनाक 01.11.2024 के रात करीब 12.15 बजे की बात है मैं फल फूट का ठेला लगाता हू अपने घर पैदल जा रहा था जैसे ही कांच मंदिर के पास ग्यादीन तिग्गडा पहुंचा तो मेरे पीछे से एक मोटरसाईकिल तेज गति से हॉर्न बजाते हुये वाये तरफ से आ रही थी जैसे ही मैं पीछे तरफ मुडा तो मोटरसाईकिल पर बैठे हुये एक व्यक्ति ने मेरे गाल पर धारदार हथियार से मारा जिससे मेरा बाया गाल कट गया खून निकलने लगा। मोटरसाईकिल शीतला माता मंदिर तरफ गई अंधेरा होने से गाडी का प्लेट नंबर नही देख सक की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध अपराध क 1210/2024 धारा 118 (1) बीएनएस का पंजीबद्ध किया गया। बताये अनुसार हुलिया के आधार पर मुखविर की सूचना के आरोपी हेंमत पिता बबलू अहिरवार उम्र 28 साल नि० ग्यादीन तिग्गडा विवेकानंद वार्ड सागर को को पुलिस अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई जिसने अपराध करना स्वीकार किया तथा घटना में प्रयुक्त चाकू को पेश करने पर जप्ती की जाकर आरोपी को गिरप्तार कर न्यायालय पेश किया गया।आरोपी अपराधिक प्रवृत्ति का व्यक्ति हैं जिनके विरूद्ध विभिन्न अपराधिक मामले पंजीबद्ध हैं 
सराहनीय कार्य करने वाले अधिकारी/कर्मचारियों के नाम-01. निरी. जसवंत राजपूत थाना प्रभारी मोतीनगर 02. प्रआर नदीम शेख 03. प्रआर प्रमोद बागरी 04. आर चंदन बिल्थरे 05. आर नेकराम 06. आर प्रेम कुमरे।

Post a Comment

0 Comments