दिनांक 29.11.24 को थाना नरयावली जिला सागर में फरियादी दो सगें भाईयों दोनों निवासी ग्राम इमलिया नें थाना आकर जुबानी रिपोर्ट लेख लेख कराई थी कि नाबालिग उम्र 15 साल 04 माह एवं उम्र 14 साल 04 माह दोनों स्कूल की जाने की कह कर चली गई थी जो वापस नही आई जिससे थाना नरयावली में क्रमशः अपराध क्रं. 343/24 धारा 137(2) बीएनएस एवं अप.क्र. 344/24 धारा 137(2) बीएनएस का अपराध पंजीबध्द कर विवेचना मे लिया गया प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए सभी वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित किया गया पुलिस अधीक्षक सागर विकाश कुमार शाहवाल द्वारा शीघ्रता से कार्यवाही करते हुए नाबालिगों की दस्तावी हेतु निर्देशित किया गया
पुलिस अधीक्षक सागर के आदेश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सागर लोकेश कुमार सिन्हा एवं एसडीओपी राहतगढ योगेंद्र सिंह भदौरिया के निर्देशन में थाना प्रभारी नारयावली कपिल लाक्षाकार के नेतृत्व में टीम गठित की गई थी।गठित टीम द्वारा तत्काल संभावित सभी प्रकार के प्रयास करते हुए एवं मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर दोनो नाबालिगों की पतासाजी की गई इसी क्रम में किए जा रहे प्रयासों से सूचना प्राप्त हुई कि दोनों उत्तर प्रदेश में मेरठ में हो सकती है टीम को तत्काल मेरठ उ0प्र0 भेजा गया जहा से काफी प्रयास के बाद दोनों नाबालिग अपहृता की दस्तयावी दिनांक 04.11.2024 की गई नाबलिग अपहृता द्वारा घूमने के लिये हरिद्वार जाना बताया। दोनों अपहृता नाबालिग बालिकाओं को उनके परिजनो को सुपुर्द किया गया। इस प्रकार थाना नरयावली की गठित टीम द्वारा 04 दिन में दोनों नाबालिग बालिकाओं को दस्तयाब करने में सफलता हासिल की है।इस कार्य में थाना नरयावली से निरी. कपिल कुमार लाक्षाकार, सउनि दिनेश गुरु, प्रआर. 117 जनकसींग प्रआर. 949 जितेन्द्र दुबे, आर. 991 दिलीप एवं महिला आर. 642 संध्या पालीवाल का विशेष योगदान रहा है।
0 Comments