सागर. डॉ. हरीसिंह गौर विश्वविद्यालय, सागर के जैव प्रौद्योगिकी विभाग के शोधार्थी मनीष कुमार मांझी ने राष्ट्रीय विज्ञान अकादमी, भारत (NASI) के 94वें वार्षिक सत्र में जैविक विज्ञान श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ पोस्टर पुरस्कार जीत कर संस्थान का नाम रोशन किया. यह आयोजन 1 से 3 दिसंबर, 2024 के बीच IISER भोपाल में "विकसित भारत की ओर त्वरित अनुसंधान और विकास" विषय पर आधारित था.पुरस्कार विजेता पोस्टर का शीर्षक "कोर्डिया मिक्सा के फलों के अर्क का उपयोग करके मैंगनीजऑक्साइड नैनो कणों का जैव संश्लेषण और रोगजनक सूक्ष्म जीवों के विरुद्ध इस की संभावित प्रभाव शीलता"था,जिसमें पर्यावरण-अनुकूल नैनो कण संश्लेषण और उनके रोगाणुरोधी अनुप्रयोगों पर प्रकाश डाला गया। NASI द्वारा शोधार्थी को इस सत्र में भाग लेने के लिए TA और आवास की सुविधा प्रदान की गई वर्तमानमें,मनीष डॉ.चंद्रमा प्रकाश उपाध्याय के मार्गदर्शन में रोगजनक सूक्ष्म जीवों को समाप्त करने और पौधों के रोगों को नियंत्रित करने के लिए ऑर्गेनोसल्फर युक्त सॉलिड लिपिड नैनो कणों पर एक परियोजना पर कार्य कर रहे हैं। यह उपलब्धि विश्वविद्यालय की नवाचारी वैज्ञानिक शोध में बढ़ती प्रतिष्ठा को दर्शाती है.
0 Comments