अपने पुत्र की करंट लगा कर मारने की शिकायत और आरोपियों पर कार्यवाही की मांग को लेकर थाना गढ़ाकोटा के ग्राम मटौली से पिता और उसका परिवार पुलिस अधीक्षक कार्यलय पहुचे जहाँ उन्होंने न्याय की गुहार लगाते हुए एक हफ्ते में कार्यवाही न होने पर अपने आवेदन में एक हफ्ते बाद आत्मदाह की चेतावनी दी है।
आवेदक घासीराम ने बताया कि उनके पुत्र नीरज को पुरानी बुराई को लेकर काम का बहाना बनाकर आरोपी वीरेंद्र नीलेश मनोज और 4 अन्य 2 अगस्त को अपने साथ ले गए थे जहां उसके साथ मारपीट कर उसे करंट लगाकर मार दिया, दो माह से आवेदक अपने पुत्र की हत्या के आरोपियों पर कार्यवाही की मांग लेकर मुख्यमंत्री तक से न्याय की गुहार लगा चुका है मगर कोई कार्यवाही नही हुई है
0 Comments