दिनाँक 04.05.2024 को फरियादिया श्रीमती बवीता पति विशाल यादव उम्र 22 साल नि० सुभाषनगर वार्ड सागर ने इस आशय की रिपोर्ट लेख कराई कि आरोपी 01. विशाल यादव 02. शुभम रैकवार 03. कृष्णकांत सेन ने घर में घुसकर गंदी गंदी गालिया देकर मारपीट कर चोट पहुंचाई व जान से मारने की धमकी दिया की रिपोर्ट पर अपराध क 458,294,323,506,34 भादवि का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया जो दौरान विवेचना आरोपीगण 01. विशाल पिता गोविन्द यादव उम्र 22 साल नि० बंगल न 45 केन्ट सागर 02. शुभम रैकवार पिता राकेश आठ्या उम्र 25 साल नि० रेलवे फाटक के पास केन्ट सागर 03. कृष्णकांत पिता संतोष कुमार सेन उम्र 21 साल नि० ग्राम हिलगन थाना सनौध सागर को दिनांक 05.11.2024 को पुलिस अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई जिसने अपराध करना स्वीकार किया जो आरोपी को गिरप्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया। जंहा से उन्हे जेल भेज दिया गया।इसी तारतम्य में थाना मोतीनगर द्वारा थाना क्षेत्र के तीन अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर 03 आरोपियों से अवैध शराब करीब 95 देशी मदिरा के साथ पकडकर आबकारी अधिनियम की धारा 34 (1) आबकारी एक्ट के अंतर्गत कार्यवाही की गई उनके विरूद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की जा रही है।सराहनीय कार्य करने वाले अधिकारी/कर्मचारियों के नाम-01. निरीक्षक जसवंत सिंह राजपूत थाना प्रभारी मोतीनगर 02. उनि प्रभुदयाल सिंह 03. प्रआर 141 नदीम शेख 04. प्रआर 866 जयसिंह राजपूत 05. प्रमोद बागरी 06. आर 403 राहुल ।
0 Comments