29 अक्टूबर 2024 की मध्य रात्रि में जमीनी विवाद पर दो पक्षों की मारपीट में हत्या हुई थी। हत्या का प्रकरण थाना राहत गढ़ में दर्ज कर घटना गंभीर होने से तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित कर हालत से अवगत करवाया गया पुलिस अधीक्षक विकाश कुमार शाहवाल द्वारा सभी संबंधित पुलिस अधिकारियों को निर्देश देते हुए आदेशित किया गया कि तत्काल सभी आरोपियों का पता लगाकर गिरफ्तारी कर सख्त कार्यवाही की जावे पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लोकेश सिन्हा और अनुविभागीय अधिकारी योगन्द्र सिंह भदौरिया के मार्गदर्शन में थाना राहतगढ़ पुलिस ने अलग-अलग टीमें बनाकर मुखबिर तंत्र सक्रिय किया गया साथी आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु लगातार प्रयास किए गए जिसके परिणाम स्वरूप मुखबिर द्वारा सूचना मिलने पर पांच आरोपियों को पूर्व में बचे हुए चार आरोपियों को आज गिरफ्तार किया जाकर सभी 09 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया न्यायालय के आदेश पर सभी गिरफ्तार आरोपियों को जेल भेजा गया है।1. सुरेश दांगी (50 साल)2. गनेश दांगी (55 साल)3. महेन्द्र दांगी (28 साल)4. सहेन्द्र दांगी (26 साल)5.रविन्द्र दांगी (32 साल)6. उम्मी यादव (28 साल)7.अरविन्द दांगी (35 साल)8. वीरसिंह कुशवाहा (39 साल)9. प्रकाश दांगी (45 साल)उनि रामू प्रजापति, थाना प्रभारी राहतगढ़, प्र. आर. विनोद कुमार, प्र. आर. हरिसिंह राजपूत, प्र. आर. प्रदीप यादव, प्र.आर. लोकमन राही, आर. देवेश सिकरवार, आर. चालक अजय कंसाना, आर. ज्ञानचंद, आर. नरेन्द्र अहिरवार एवं समस्त थाना स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।
0 Comments