थाना देवरी पुलिस ने पकडी 35,400 रुपये की अवैध लाल मशाला शराब

पुलिस अधीक्षक द्वारा अवैध रुप से शराब बैचने वालों पर कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है जिसके तारतम्य में थाना देवरी पुलिस को 31.10.2024 को मुखबिर के द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि मानेगांव तिराहा डुंगरिया रोड पर एक व्यक्ति अवैध शराब बेचने रखे है जिसकी सूचना प्राप्त हुई थी अति पुलिस अधीक्षक लोकेश सिंह तथा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस देवरी शशिकांत सरयाम, थाना प्रभारी देवरी निरी. संधीर चौधरी मार्गदर्शन में उनि. निशांत भगत, आर. वीरेन्द्र, आर. राजीव, आर. पूरन, आर. मुकेश को सूचना की तस्दीक हेतु मानेगांव तरफ रवाना किया गया जो डुंगरिया रोड ग्राम मानेगांव में पंहुचकर सूचना तस्दीक सही पाई गई आरोपी मनोज अहिरवार निवासी ग्राम पिपरिया जैतपुर के कब्जे से प्लास्टिक की बोरी में रखी 7 खाकी रंग की पेटियां जिसमें 50-50 रखे थे तथा 4 खुले क्वार्टर कुल 354 पाव देशी लाल मशाला कुल 63.72 बल्क लीटर की. 35,400 रुपये की बिना लायसेंस अवैध शराब को मौके पर जप्त किया गया। आरोपी को मामलें में गिरफतार किया गया।उपरोक्त कार्यवाही में थाना देवरी के उनि. निशांत भगत, आर. वीरेन्द्र, आर. मुकेश, आर. पूरन, आर. राजीव का सराहनीय कार्य रहा है।

Post a Comment

0 Comments