सागर, एकता समिति ने भगवानगंज स्थित एक स्कूल में जश्ने जिंदगी के अंतर्गत हास्य से ओत्प्रोत कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजसेवी पंकज तिवारी महाकौशल ने की।मुख्य अतिथि अमेरिका से पधारे विकास भाई पटेल ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का प्रारंभ किया।एकता समिति सदस्यों ने एवं महिला एकता समिति सदस्यों ने भारतीय संस्कृति से परिपूर्ण हास्य व्यंग एवं शिक्षा संदेशों के माध्यम से अपने-अपने किरदार निभाकर हास्य पूर्ण बनाया। इस अवसर पर समिति संस्थापक रशीद भाई ने कहा कि हंसना मुस्कुराना एक औषधि का कार्य करता है हमें अपने जीवन में खुलकर हंसना चाहिए मुस्कुराना चाहिए इसके लिए आयोजन करना चाहिए क्योंकि वर्तमान समय में टेलीविजन संस्कृति के कारण सभी अपने-अपने घरों के अंदर तक सीमित रह गए हैं।
0 Comments