गौर जयन्ती एवं 38वें अंतरविश्वविद्यालयीन युवा उत्सव 2024 के संबंध में हुई पत्रकार वार्ता

सागर. डॉक्टर हरीसिंह गौर विश्वविद्यालय, सागर के संस्थापक महान शिक्षाविद् एवं प्रख्यात विधिवेत्ता, संविधान सभा के सदस्य एवं दानवीर डॉ. सर हरीसिंह गौर के 155वें जन्म दिवस के उपलक्ष्य में दिनांक 20 नवंबर से 26 नवंबर तक ‘गौर उत्सव’ 2024 का आयोजन किया जा रहा है. साथ ही भारतीय विश्वविद्यालय संघ (AIU) नई दिल्ली के संयुक्त तत्वावधान में मध्य क्षेत्र अंतरविश्वविद्यालयीन युवा उत्सव 2024-25 ‘गौर-गौरव उत्सव’ 26 से 30 नवम्बर 2024 तक आयोजित किया जा रहा है. 
विश्वविद्यालय के अतिथि गृह के सम्मेलन कक्ष में आयोजित पत्रकार-वार्ता कार्यक्रम में पत्रकारों को संबोधित करते हुए कुलपति प्रो. नीलिमा गुप्ता ने कहा कि विश्वविद्यालय में एक सप्ताह तक विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन कर रहा है. इसी के साथ पांच दिवसीय युवा उत्सव भी आयोजित किया जा रहा है. सागर शहर और विश्वविद्यालय परिवार अपने पितृ पुरुष की जन्म जयन्ती को मिल जुलकर उत्साहपूर्वक एक उत्सव के रूप में मनायेगा. उन्होंने कहा कि डॉ. गौर के संकल्प और सपनों को साकार करना हमारा दायित्व है. पूरे सप्ताह कई अकादमिक-सांस्कृतिक गतिविधियाँ आयोजित की जायेंगी. उन्होंने कहा कि डॉ गौर के जन्म दिन पर हमारा प्रयास है कि हम गौर संग्रहालय की शुरुआत करें, उनकी स्मृतियों को सहेजें और उनके साहित्य से लोगों को परिचित कराएं ताकि उनके अद्वितीय योगदान का प्रचार-प्रसार हो सके.  
उन्होंने कहा कि डॉ. गौर को भारत रत्न मिले, इसके लिए विश्वविद्यालय लगातार प्रयास कर रहा है. डॉ गौर को भारत रत्न दिलाने संबंधी प्रयासों को साझा करते हुए उन्होंने कहा कि हम लोग इसके लिए पूर्ण प्रयासरत हैं. सांस्थानिक, राजनीतिक और सामाजिक प्रयासों की एकजुटता से हम डॉ. गौर को देश का सर्वोच्च सम्मान दिलाने में हम जरूर सफल हो सकते हैं. उन्होंने पत्रकारों से भी अपील की कि उनके योगदान और कार्यों को लगातार प्रचारित करें ताकि हम एक मुहिम चला सकें और उन्हें भारत रत्न दिला सकें. इस युवा उत्सव पर हस्ताक्षर अभियान भी चलाया जाएगा.उन्होंने कहा कि गौर जयन्ती के दिन ‘गौर पीठ’ की स्थापना के लिए एक लाख रूपये या उससे अधिक दान करने वाले दानदाताओं  का विश्वविद्यालय द्वारा सम्मान किया जाएगा. उन्होंने गौर पीठ के लिए अधिक से अधिक लोगों से सहयोग करने की अपील की. इस पीठ के माध्यम से डॉ. गौर के बहुआयामी व्यक्तित्व और कृतित्व के पर शोध एवं अनुसंधान किया जाएगा. उन्होंने कहा कि यह केवल विश्वविद्यालय का ही आयोजन नहीं बल्कि पूरे सागर शहर का आयोजन है विस्तृत कार्यक्रम विवरण 20-26 नवम्बर 2024 गौर जयंती पर रेडियो पर होंगे विशेष प्रसारण गौर जयंती के अवसर पर 25 नवंबर सायं 06.30 बजे आकाशवाणी सागर से डॉ गौर की जीवनी पर आधारित कुलपति प्रो. नीलिमा गुप्ता का रेडियो वार्ता का प्रसारण होगा. 20 नवम्बर  को आयोजित कार्यक्रम प्रातः 09.30 बजे - T-20 मैत्री क्रिकेट मैच स्थान - अब्दुल गनी खान स्टेडियम 
प्रातः 11:00 बजे से विश्वविद्यालयीन अन्तर-शाला विद्यार्थी प्रतियोगिताएँ स्थान - अब्दुल गनी खान स्टेडियम /गौर समाधि प्रांगण 21 नवम्बर  को आयोजित कार्यक्रम प्रातः 11.00 बजे से विश्वविद्यालय के संबद्ध महाविद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम 
स्थान स्वर्ण जयंती सभागार 22-23 नवम्बर  को आयोजित कार्यक्रम प्रातः 11.00 बजे से मनोरंजक एवं महिला खेल-कूद प्रतियोगिता स्थान अब्दुल गनी खान स्टेडियम 23 नवम्बर को आयोजित कार्यक्रम* 
प्रातः 10.00 बजे से विद्यालयीन सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन केन्द्रीय विद्यालय क्रमांक 04 के विद्यार्थियों द्वारा स्थान- स्वर्ण जयंती सभागार
24 नवम्बर  को आयोजित कार्यक्रम अपरान्ह 4.00 बजे से विश्वविद्यालय परिवार की काव्यात्मक प्रस्तुति  
स्थान-अभिमंच सभागार 25 -27  नवम्बर को आयोजित कार्यक्रम प्रातः 10.00 बजे से गौर जयंती मेले का आयोजन स्थान- आचार्य शंकर भवन  25  से 26  नवम्बर* प्रातः 11:00 बजे से शाम 05 बजे तक, गौर साहित्य प्रदर्शनी स्थान-जवाहरलाल नेहरू पुस्तकालय  
25 नवम्बर को आयोजित कार्यक्रम सायं : 06:00 बजे से गौर मूर्ति पर दीप प्रज्जवलन,  माननीया कुलपति प्रो.नीलिमा गुप्ता एवं विश्वविद्यालय परिवार सायं ; 06 :30 बजे डॉ गौर की जीवनी - रेडियो वार्ता का प्रसारण, माननीया कुलपति प्रो.नीलिमा गुप्ता द्वारा 26 नवम्बर को आयोजित होने वाले कार्यक्रम प्रातः 8.30 बजे गौर मूर्ति तीनबत्ती पर माननीया कुलपति जी द्वारा गौर मूर्ति पर माल्यार्पण एवं उद्बोधन गौर शोभा यात्रा प्रातः 8.30 बजे से गौर मूर्ति तीनबत्ती से विश्वविद्यालय प्रांगण तक 
गौर समाधि प्रांगण में प्रातः 10:30 बजे से गौर जयंती मुख्य समारोह सायं 6:00 बजे गौर समाधि प्रांगण में विद्यार्थियों द्वारा सांस्कृतिक संध्या का आयोजन

Post a Comment

0 Comments