दिनाँक 10.10.2024 को वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन मे फरार व्यक्तियो, स्थाई वारंटियों, गुण्डा/निगरानी बदमाश की धड-पकड एवं बालक/बालिकाओं की दस्तयाबी हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश प्राप्त किये जाकर थाना प्रभारी मोतीनगर के द्वारा प्रभावी कार्यवाही करते हुये-दिनाँक 26.09.2024 को फरियादी गोविन्द पिता पंचमलाल आदिवासी उम्र 40 साल नि० ग्राम हफसिली थाना मोतीनगर जिला सागर ने रिपोर्ट लेख कराई कि मेरी एक बच्ची उम्र 14 साल 10 माह है जो दिनांक 25.09.2024 को हम सब खाना पीना खाकर सो गये थे फिर जब नींद खुली तो करीब 02.00 बजे रात को मैने अपनी लडकी को देखा तो मेरी बच्ची घर पर नही थी जो घर से बना बताये कही चली गई है जिसकी तलास आस पास तथा रिश्तेदारियों में फोन लगा पता किया कोई पता नहीं चला मुझे शक है कि मेरी बच्ची को कोई अज्ञात व्यक्ति बहला फुसलाकर भगा कर ले गया की रिपोर्ट पर अपराध क 1070/2024 खण्ड 137 (2) बीएनएस का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।दौरान विवेचना अपहृता उम्र 14 साल 10 माह को दस्तयाब कर पूछताछ कर खण्ड 183 बीएनएसएस के अंतर्गत कथन लेख कराये गये जो कथनो के आधार पर प्रकरण में आरोपी खुशु उर्फ खुशबु के विरुद्ध खण्ड 87,65 (1) बीएनएस 7/8 पॉक्सो एक्ट का ईजाफा किया गया जाकर तलास पतारसी की गई जो मुखविर सूचना तंत्र स्थापित कर आरोपी खुशीराम उर्फ खुशुबू पिता भगवान दास आदिवासी उम्र 20 साल नि० ग्राम शासन थाना छानबीला जिला सागर म.प्र. को पुलिस अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई जिसने अपराध करना स्वीकार किया जो गिरप्तारी का कारण बताकर गिरप्तार कर न्यायालय पेश किया जाकर न्यायालय से जेल वारण्ट प्राप्त होने पर केन्द्रीय जेल सागर न्यायिक अभिरक्षा में दाखिल किया गया।
सराहनीय कार्य करने वाले अधिकारी / कर्मचारियों के नाम निरीक्षक जसवंत सिंह राजपूत थाना प्रभारी मोतीनगर उनि सत्यभामा मिश्रा प्रआर 227 बालकृष्ण चौबे प्रआर 33 प्रमोद बागरी प्र आर सुशील राय आर 403 राहुल आर 1460 प्रेम कुमार।
0 Comments