कोतवाली थाना अंतर्गत भीतर बाजार में बीते 3 दिन पहले एक ही समाज के दो परिवारों में विवाद हो गया विवाद का कारण दुकान संचालन बताया जा रहा है इस विभाग में एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के दो सगे भाइयों पर लाठियां कुल्हाड़ी से हमला कर दिया जिससे दोनों भाइयों को गंभीर चोटे आई हैं फरियादी की रिपोर्ट पर पुलिस ने साधारण धाराओं में मामला दर्ज कर अपना पल्ला झाड़ लिया मिली जानकारी के अनुसार चूना की दुकान चलाने वाले संजय और संजू दोनों भाई अपनी दुकान बंद करके घर जा रहे थे तभी रास्ते में उन्हें रोक कर मुन्ना रजत शुभम केशरवानी और उनके एक रिश्तेदार ने गालियां देना शुरू कर दिया मना करने पर कुल्हाड़ी और डंडों से हमला कर फरार हो गए मामले की जानकारी लगते ही परिजन मौके पर पहुंचे और घायलों को बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है कोतवाली थाना पुलिस ने समय रहती मामला भी दर्ज नहीं किया फिलहाल पीडित पक्ष को आरोपी पक्ष द्वारा रिपोर्ट वापस लेने की लगातार धमकी भी दी जा रही है जिससे पीड़ित पक्ष सदमे में है
0 Comments