सागर में युवक कांग्रेस ने किया जोरदार प्रदर्शन। बड़ी संख्या में कांग्रेसियों ने एकत्रित होकर रणवीत सिंह बिट्टी का पुतला दहन करते हुए उन पर कार्यवाही की मांग की

भाजपा नेता रणवीत सिंह बिट्टी द्वारा राहुल गांधी पर की गई अभद्र टिप्पणी के मामले में सागर में युवक कांग्रेस ने किया जोरदार प्रदर्शन। बड़ी संख्या में कांग्रेसियों ने एकत्रित होकर रणवीत सिंह बिट्टी का पुतला दहन करते हुए उन पर कार्यवाही की मांग की। पुलिस द्वारा कांग्रेसियों पर वाटर कैनन का भी प्रयोग किया गया। पानी की बौछारों के बीच भी कांग्रेसी अपनी मांग पर अड़े रहे और पुतला दहन होने तक प्रदर्शन जारी रहा।
 लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष, पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर भाजपा नेता द्वारा अभद्र टिप्पणी करने का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। देश भर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा जगह जगह भाजपा नेता रणवीत सिंह बिट्टी का विरोध करते हुए उन पर कार्यवाही की मांग की जा रही है। इसी संबंध में आज सागर जिले के भगवानगंज चौराहे पर युवक कांग्रेस अध्यक्ष के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने कई बार कांग्रेसियों से पुतला छीनने का प्रयास भी किया, लेकिन फिर भी कांग्रेसी पुतला दहन करने में सफल रहे, बता दें कि बड़ी संख्या में प्रदर्शन कर रहे कांग्रेसियों पर पुलिस द्वारा वाटर कैनन का भी प्रयोग किया गया। पानी की बौछारों के बीच भी कांग्रेस कार्यकर्ता अड़े रहे और कार्यवाही की मांग करते रहे। युवक कांग्रेस अध्यक्ष राहुल चौबे ने कहा कि कांग्रेस गांधी जी के विचारों पर चलती है वहीं भाजपा हमेशा हिंसा की बात करती है। 

Post a Comment

0 Comments