सागर. डॉ हरीसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर के अर्थशास्त्र विभाग के स्थापना दिवस के अवसर पर अभिमंच सभागार में व्याख्यान कार्यक्रम का आयोजन किया गया. “विद्यार्थी अर्थशास्त्र विषय को कैसे जानें” विषय पर आयोजित व्याख्यान कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए विश्वविद्यालय की कुलगुरु प्रो. नीलिमा गुप्ता ने अपने उद्बोधन में कहा कि सामाजिक विज्ञान संकायों में अर्थशास्त्र विषय अपने आप में अनूठा है और अपनी विशिष्ट पहचान रखता है. इसकी प्रकृति विज्ञान के काफी समीप है. इसलिए डॉ. गौर साहेब ने हमारे विश्वविद्यालय में भी अर्थशास्त्र विभाग की स्थापना की. अर्थशास्त्र विभाग के विद्यार्थी देश विदेश मैं बड़े बड़े पदों को सुशोभित कर विश्वविद्यालय का नाम रौशन कर रहे है. मैं चाहती हूं कि वर्तमान एवं भविष्य के विद्यार्थी भी अधिक से अधिक मेहनत कर अर्थशास्त्र विषय को लेकर सफलताओं को प्राप्त करे. इस विषय के विधार्थी और शिक्षक दोनों ही मेहनती और अनुशासन प्रिय होते है. हम देश भर में अर्थशास्त्र विभाग को नई पहचान दिलाने का प्रयास करेंगे. मुख्य अतिथि के रूप में रानी अवंतीबाई लोधी विश्वविद्यालय सागर, की कुलसचिव प्रो. शक्ति जैन ने कहा कि बच्चों को अर्थशास्त्र की शब्दावली शुरू मैं कठिन लग सकती हैं लेकिन उसे मन लगा कर ठीक से समझने की आवश्यकता है. जब विषय की शब्दावली को ठीक से समझ जाएंगे तो आपको यह विषय पढ़ने में बहुत ही सरल और वैज्ञानिक प्रतीत होगा. इसलिए विद्यार्थियों को विषय की तकनीकी को समझाने पर विशेष जोर देना चाहिए. विशेष अथिति प्रो. अंजना चतुर्वेदी द्वारा छात्र जीवन से संबंधित अनेक प्रोत्साहन देने वाले रोचक प्रसंग सुनाते हुए डॉ. गौर साहब के योगदान को याद किया. विद्यार्थियों को संदेश दिया कि आप अपनी पढ़ाई के साथ-साथ अपने जीवन को भी जीने का प्रयास करें. क्योंकि समय सीमित है और यह वापस नहीं लौटता है. विद्यार्थी जीवन में अपना लक्ष्य बनाएं और उसके प्रति हमेशा सजक रहे और तब तक चलते रहें जब तक वह आपको हासिल नहीं हो जाता. कार्यक्रम का स्वागत भाषण अर्थशास्त्र विभाग के विभाग अध्यक्ष प्रो. प्रकाश शंकर कामले द्वारा दिया गया. कार्यक्रम की विषय वस्तु पर डॉ.केशव टेकाम ने प्रकाश डाला. कार्यक्रम का संचालन डॉ. वीणा थावरे एवं कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन डॉ वीरेंद्र मटसेनिया ने किया. कार्यक्रम में अर्थशास्त्र विभाग के शोधार्थियों एवं स्नातक एवं स्नातकोत्तर कक्षाओं के विद्यार्थियों सहित विश्वविद्यालय के अन्य विषयों के विद्यार्थियों ने बढ़-चलकर हिस्सा लिया.
0 Comments