आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहली सदस्यता लेकर प्रारंभ करेंगे सदस्यता अभियान 2024 "संगठन पर्व सागर जिले में 4.50 लाख सदस्य बनाएगी भाजपा

सागर। भारतीय जनता पार्टी का सदस्यता अभियान 2024 संगठन पर्व आज 02 सितंबर से प्रारंभ होगा जिसका शुभारंभ प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी पहली सदस्यता लेकर करेंगे।सदस्यता अभियान के लिए पार्टी द्वारा व्यापक स्तर पर तैयारिया की गई है बूथ स्तर तक कार्यशालाओं के माध्यम से कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित कर दायित्व सौंपे गए है समूचे जिले में जनप्रतिनिधि,पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता अभियान के निमित्त तैयारियों में जुटे हुए है।अभियान के निमित संभागीय भाजपा कार्यालय में बृहद बैठक का आयोजन किया गया जिसमें जिला अध्यक्ष गौरव सिरोठिया,विधायक शैलेंद्र कुमार जैन,जिला महामंत्री एवं सदस्यता अभियान प्रभारी श्याम तिवारी, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष संध्या भार्गव,युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष यश अग्रवाल,किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष धीरज सिंह,अनु सू जाति मोर्चा जिला अध्यक्ष नरेंद्र अहिरवार,अल्प संख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष हैदर राइन पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह एवं जिला पदाधिकारी,मोर्चा प्रकोष्ठ के पदाधिकारी उपस्थित रहें।

Post a Comment

0 Comments