हर घर तिरंगा’ अभियान से जुड़कर ऐतिहासिक आंदोलन का हिस्सा बने गौरव सिरोठिया जिला अध्यक्ष भाजपा

सागर।पिछले वर्षों की तरह इस वर्ष भी स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हर घर तिरंगा अभियान चलाया जाएगा जिसको लेकर  भारतीय जनता पार्टी सागर जिला अध्यक्ष गौरव सिरोठिया ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से सभी सागर जिला वासियों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर एकजुट होकर 'हर घर तिंरगा' अभियान से जुड़कर  9 से 15 अगस्त के बीच अपने घरों पर गर्व के साथ तिरंगा फहराने की अपील की हैं।साथ ही गौरव सिरोठिया ने कहा कि इस वर्ष भी अपने घरों पर हमारी शान, हमारा तिरंगा फहराएं‘हर घर तिरंगा‘आजादी के अमृत’ महोत्सव के तहत चलाया जाने वाला एक अभियान है, जो लोगों को भारत की आजादी के 75वें वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में अपने घरों पर तिरंगा झंडा फहराने के लिए प्रोत्साहित करता है।जिला मीडिया प्रभारी श्रीकांत जैन ने बताया कि कार्यक्रम को प्रभावी रूप से सफल बनाने के लिए जिला अध्यक्ष गौरव सिरोठिया ने कार्यक्रम के निमित्त नगर निगम अध्यक्ष वृंदावन अहिरवार को जिला प्रभारी बनाया है एवं जिला उपाध्यक्ष संजय सिंह,चैन सिंह ठाकुर युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष यश अग्रवाल को जिला सह प्रभारी बनाया 

Post a Comment

0 Comments