सानौधा पुलिस ने नाबालिग को शादी का झांसा देकर अपहृत कर ले जाने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार

सानौधा पुलिस ने एक नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर अपहृत कर ले जाने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी द्वारा  लड़की को बहला-फुसलाकर ले जाने की रिपोर्ट परिजनों द्वारा थाना सानोधा में की गई थी l रिपोर्ट पर वरिष्ठ अधिकारियों का मार्गदर्शन लेकर पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की और वैज्ञानिक साक्ष्यों की सहायता से लड़की को रहली से बरामद किया। आरोपी की पहचान अमन तिवारी के रूप में हुई, जो रहली का निवासी है। आरोपी को गिरफ्तार करमेडिकल परीक्षण के बाद न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक गौरव गुप्ता, सहायक उपनिरीक्षक जय सिंह, सहायक उपनिरीक्षक प्रीति थापा, प्रारक्षिक अधिकारी राजेश पांडे, आरक्षक शाहिद खान, आरक्षक अंशुल मिश्रा और सायबर सेल के अमर तिवारी और सौरभ रैकवार की भूमिका सराहनीय रही।

Post a Comment

0 Comments