शाहपुर कस्बे में हुई घटना के आरोपियों को पुलिस ने लिया अभिरक्षा में

आज दिनांक 4 8.2024 को शाहपुर कस्बे में एक हृदय विदारक घटना में मकान की दीवार गिरने से 9 बच्चों की मृत्यु हो गई थी दो अन्य बच्चे  घायल हो गए थे  घटना की सूचना मिलते ही पुलिस द्वारा तत्परता पूर्वक कार्यवाही करते हुए पुलिस महानिरीक्षक सागर जोन सागर प्रमोद वर्मा,कलेक्टर सागर  दीपक आर्या, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बीना  संजीव उइके अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सागर  लोकेश सिंहा एसडीओपी रहली प्रकाश मिश्रा थाना प्रभारी सानोधा,आस पास के थानों के थाना प्रभारी अपने अपने थानों के बल के साथ एवं पुलिस लाइन से पुलिस बल तत्काल घटना स्थल पर   पहुंचकर सभी घायलों को तत्परता से सागर,दमोह  अस्पताल पहुंचाया गया था जहां पर  8 बच्चो को  डॉक्टर द्वारा मृत घोषित कर दिया गया था 1 बच्चे को परिजन दमोह अस्पताल लेकर गए थे उसको  भी डाक्टर द्वारा मृत घोषित कर दिया गया था 8 बच्चो का  पीएम वरिष्ठ अधिकारियों की निगरानी में जिला अस्पताल सागर एवं एक बच्चे का पीएम दमोह अस्पताल में करवा कर  सभी का अंतिम संस्कार धार्मिक रीत रिवाज के साथ ग्रह नगर शाहपुर में कर दिया गया है 
घटना में तीन लोगो को प्रथम दृष्टया आरोपी बनाया गया है जिनमे घटना के आरोपी जो धार्मिक आयोजन के मुख्य आयोजन कर्ता संजू पटेल, उसके सह  आयोजक शिव ऊर्फ सेव पटेल एवं मकान मालिक मुलु पटेल 
 के विरुद्ध धारा 105 बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया  है तीनों आरोपियों को पुलिस द्वारा तत्परतापूर्वक कार्यवाही करते हुए पुलिस अभिरक्षा में लेकर  अग्रिम कार्यवाही की जा रही है

Post a Comment

0 Comments