नवीन आपराधिक कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु दो दिवसीय रिफ्रेशर कोर्स का शुभारंभ

सागर।पुलिस मुख्यालय भोपाल एवं पुलिस महानिरीक्षक सागर जोन के निर्देशानुसार नवीन आपराधिक कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन तथा विवेचना अधिकारियों की कार्यक्षमता एवं दक्षता बढ़ाने के उद्देश्य से पुलिस कंट्रोल रूम, सागर में दिनांक 14 एवं 15 नवंबर 2026 को आयोजित दो दिवसीय रिफ्रेशर कोर्स का आज विधिवत शुभारंभ किया गया प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नरेंद्र सोलंकी द्वारा किया गया इस अवसर पर उन्होंने अपने उद्बोधन में नवीन आपराधिक कानूनों की आवश्यकता महत्त्व एवं वर्तमान पुलिसिंग में उनकी व्यावहारिक उपयोगिता पर विस्तार से प्रकाश डाला उन्होंने कहा कि नवीन कानूनों के प्रावधानों की समुचित जानकारी एवं उनका प्रभावी क्रियान्वयन गुणवत्तापूर्ण विवेचना के लिए अत्यंत आवश्यक है सभी विवेचना अधिकारी प्रशिक्षण के दौरान कानूनों के प्रत्येक पहलू को गंभीरता एवं सूक्ष्मता से समझें तथा अपने दैनिक कार्यों में उनका प्रभावी उपयोग सुनिश्चित करें जिससे अपराधों की विवेचना अधिक सुदृढ़ हो और पीड़ितों को समयबद्ध एवं निष्पक्ष न्याय मिल सके
प्रशिक्षण के प्रथम दिवस विषय विशेषज्ञों द्वारा प्रतिभागियों को नवीन आपराधिक कानूनों के महत्वपूर्ण प्रावधानों विवेचना के दौरान तकनीकी एवं वैज्ञानिक साक्ष्यों के संकलन साक्ष्यों के विधिसम्मत संरक्षण तथा विवेचना की आधुनिक प्रक्रियाओं के संबंध में विस्तारपूर्वक प्रशिक्षण प्रदान किया गया प्रशिक्षण के दौरान विभिन्न व्यावहारिक उदाहरणों के माध्यम से कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी गई तथा प्रतिभागियों की जिज्ञासाओं एवं शंकाओं का समाधान भी किया गया इस दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिले के विभिन्न थानों एवं चौकियों से नामांकित विवेचना अधिकारियों एवं पुलिस कर्मचारियों ने सहभागिता की।


Post a Comment

0 Comments