पूर्व मंत्री सुरेंद्र चौधरी ने मछरयाई में शराब के सेवन से युवक की मौत के मामले में शासन-प्रशासन को घेरा

सागर।वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व मंत्री सुरेन्द्र चौधरी ने  मछरयाई शराब दुकान के बाजू में बने मैदान में शराब पीने से दो युवकों की तबीयत बिगड़ने तथा उनमें से एक युवक की मौत होने की घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए शासन-प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए हैं पूर्व मंत्री चौधरी ने कहा कि सागर जिले में अवैध शराब एवं जहरीली शराब के कारोबार के खिलाफ कार्रवाई को लेकर शासन-प्रशासन द्वारा किए जा रहे दावे पूरी तरह खोखले साबित हो रहे हैं यही कारण है कि जिले में बण्डा-शाहगढ़ के बाद केसली और नरयावली के ईसरवारा में जहरीली शराब से मौतों एवं लोगों की तबीयत बिगड़ने की घटनाएं सामने आईं और अब जिला मुख्यालय के मछरयाई क्षेत्र में शराब दुकान के बाजू में बने मैदान में शराब पीने से दो युवकों की तबीयत बिगड़ने तथा एक युवक की मौत होने की घटना घटित हुई है उन्होंने कहा कि लगातार सामने आ रही इन घटनाओं से यह स्वत स्पष्ट हो गया है कि जिले में अवैध एवं जहरीली शराब के कारोबार पर शासन-प्रशासन का कोई प्रभावी नियंत्रण नहीं रह गया है आखिरकार ऐसी कौन सी परिस्थितियां हैं कि जिले में एक के बाद एक इस तरह की घटनाएं घटित हो रही हैं और जिम्मेदार अधिकारी प्रभावी कार्रवाई करने में नाकाम साबित हो रहे हैं उन्होंने कहा  समूचे प्रकरण की निष्पक्ष एवं सूक्ष्मता से जांच कराने युवक की मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाने तथा यदि जहरीली शराब के सेवन से मौत होना जांच में प्रमाणित होता है तो इसके लिए जिम्मेदार दोषियों के विरुद्ध कठोरतम कार्रवाई करने की मांग की है साथ ही उन्होंने जिले में पनप रहे अवैध एवं जहरीली शराब के कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए ठोस और निर्णायक कार्रवाई किए जाने की मांग की है स्पष्ट शब्दों में कहा कि जिले में लगातार हो रही ऐसी घटनाओं के खिलाफ हम चुप बैठने वाले नहीं हैं सागर जिले में अवैध एवं जहरीली शराब के कारोबार पर पूर्णतः प्रतिबंध लगाने और इसके खिलाफ प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित होने तक हमारा संघर्ष जारी रहेगा लोगों की जिंदगी से खिलवाड़ करने वाले इस अवैध कारोबार को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Post a Comment

0 Comments