कलेक्टर ने स्कूल शिक्षा विभाग की बैठक में की योजनाओं और निर्माण कार्यों की समीक्षा

सागर।कलेक्टर दिलीप कुमार यादव की अध्यक्षता में स्कूल शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई बैठक में कलेक्टर ने समग्र शिक्षा अभियान अंतर्गत संचालित निर्माण कार्यों की समीक्षा करते हुए कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए उन्होंने सीएमएच की स्वीकृति स्कूल बसों की संख्या एवं संचालन की स्थिति की जानकारी ली साथ ही स्वीकृत होने वाले टेंडरों की प्रक्रिया में लंबे अंतराल होने के कारणों की जानकारी लेते हुए प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिए उन्होंनेइंजीनियरों को एसएमसी के लिए नियमित विजिट कराने तथा आरईएस आरएचई एवं एसएमसी से संबंधित कार्यों की जानकारी भी प्राप्त की जिला पंचायत सीईओ जगदीश कुमार गोमे ने जिले में संचालित शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों में कक्षावार एवं विकासखंडवार नामांकन की जानकारी ली उन्होंने जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए कि ऐसे शिक्षक एवं कर्मचारी जो आदतन अनुपस्थित रहते हैं तथा ई-अटेंडेंस दर्ज नहीं करते हैं उनकी रिपोर्ट आगामी तीन दिवस में प्रस्तुत करें उन्होंने समग्र शिक्षा अभियान अंतर्गत निर्माण कार्यों की समीक्षा करते हुए कार्यों में अत्यधिक विलंब पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की उन्होंने निर्देश दिए कि सभी निर्माण कार्य निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण गुणवत्ता के साथ पूरे कराए जाएं सीईओ गोमे हाईस्कूलों के उन्नयन एवं सुधार कार्यों की भी समीक्षा की उन्होंने कहा कि यदि शिक्षा विभाग के अंतर्गत आने वाले किसी भी स्कूल की भूमि पर कोई अतिक्रमण किए हुए है तो इसकी जानकारी तत्काल उपलब्ध कराएं ताकि संबंधित के विरुद्ध शीघ्र कार्रवाई की जा सके बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी  अरविंद जैन सहित शिक्षा विभाग के अधिकारी एवं विकासखंड शिक्षा अधिकारी उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments