सागर।मुख्यमंत्री मोहन यादव ने 13 नवंबर 2026 को जिला ग्वालियर के कुलैथ में आयोजित कार्यक्रम के माध्यम से मुख्यमंत्री जनकल्याण संबल योजना के हितग्राहियों के खातों में सिंगल क्लिक के जरिए सहायता राशि अंतरित की इसके अंतर्गत सागर जिले के 191 हितग्राहियों को कुल 4 करोड़ 22 लाख रुपये की अनुग्रह सहायता राशि प्रदान की गई योजना के तहत सामान्य मृत्यु के 168 हितग्राहियों को 2-2 लाख रुपये की दर से कुल 3 करोड़ 36 लाख रुपये, दुर्घटना मृत्यु के 21 हितग्राहियों को 4-4 लाख रुपये की दर से कुल 84 लाख रुपये तथा आंशिक स्थायी अपंगता के 2 हितग्राहियों को 1-1 लाख रुपये की दर से कुल 2 लाख रुपये की सहायता राशि उनके बैंक खातों में अंतरित की गई इस अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन कलेक्ट्रेट कार्यालय सागर के एनआईसी कक्ष में किया गया कार्यक्रम में अपर कलेक्टर अविनाश रावत,श्रम निरीक्षक सहायक श्रमायुक्त कार्यालय के अधिकारी-कर्मचारी नगरीय निकायों के संबंधित शाखा प्रभारी एवं हितग्राही उपस्थित रहे।
0 Comments