जैतपुर डोमा में अवैध शराब से एक माह में तीसरी मौत संगठन ने एसपी से की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग

सागर।भगवती मानव कल्याण संगठन शाखा केसली ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर ग्राम जैतपुर (डोमा) में अवैध शराब से हो रही लगातार मौतों पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए तत्काल कार्रवाई की मांग की है संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष कैलाश सिंह लोधी ने बताया कि  10/11/2026 को ग्राम जैतपुर (डोमा) निवासी 34 वर्षीय युवक अंकुश लोधी की अवैध शराब पीने से असमय मृत्यु हो गई विगत एक माह के भीतर इसी गांव में अवैध शराब के कारण तीन लोगों की जान जा चुकी है जिससे पूरे गांव में शोक और आक्रोश का माहौल है
दिनांक 22/03/2025 को संगठन के कार्यकर्ताओं सरपंच सचिव एवं समस्त ग्रामवासियों की सर्व सहमति से गांव में पूर्ण शराबबंदी लागू की गई थी इसके बावजूद अवैध शराब की बिक्री धड़ल्ले से जारी है इसकी कई बार सूचना थाना गौरझामर को दी गई लेकिन पुलिस द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई मृतक अंकुश लोधी के पोस्टमार्टम के दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र केसली में ड्यूटी पर तैनात मुख्य चिकित्सक डॉ.अग्रवाल बिना अवकाश आवेदन के अनुपस्थित रहे पोस्टमार्टम की संवेदनशील प्रक्रिया अन्य स्टाफ से कराई गई जो नियमों का गंभीर उल्लंघन है 1. ग्राम जैतपुर (डोमा) एवं गौरझामर केसली थाना क्षेत्र में अवैध शराब बिक्री तत्काल बंद कराकर दोषियों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए 2. शिकायतों पर कार्रवाई न करने वाले संबंधित पुलिसकर्मियों की भूमिका की जांच की जाए 3. पोस्टमार्टम के दौरान बिना सूचना अनुपस्थित रहने वाले डॉ.अग्रवाल एवं जिम्मेदार स्टाफ पर उचित दंडात्मक कार्रवाई की अनुशंसा की जाए संगठन ने बताया कि तहसील केसली के 80 अन्य ग्रामों में भी सफल शराबबंदी लागू कर नशामुक्ति का कार्य किया जा चुका है जो प्रशासनिक उदासीनता से प्रभावित हो रहा है संगठन ने तीन परिवारों की अपूरणीय क्षति और क्षेत्रीय जनभावनाओं को देखते हुए त्वरित न्यायसंगत कार्रवाई की मांग की है उक्त ज्ञापन में संगठन के पदाधिकारी निरन सिंह लोधी,विनय सेन,मुन्ना सिंह लोधी,अरविंद दीक्षित,भानु प्रताप लोधी, रूपेश सेन,कैलाश लोधी भगवान सिंह लोधी,धनसिंह लोधी,नीलेश सिंह,अनिता पटेल एवं केसली क्षेत्रवासी,उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments