सागर।मध्य प्रदेश शासन उच्च शिक्षा विभाग के दिशा निर्देशों के अनुरूप उच्च शिक्षा में अध्ययनरत विद्यार्थियों की अंतःस्थ प्रतिभाओं को एक सशक्त एवं गरिमामयी मंच प्रदान करने के उद्देश्य से पंडित दीनदयाल उपाध्याय शासकीय कला एवं वाणिज्य अग्रणी महाविद्यालय सागर में सत्र 2026-27 के तीन दिवसीय महाविद्यालयीन युवा उत्सव 2026 का अत्यंत भव्य और उत्साहपूर्ण शुभारंभ हुआ कार्यक्रम का आरंभ माँ सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया
विद्यार्थियों के उत्साहवर्धन हेतु उद्घाटन सत्र में डॉ. हरीसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय के जूलॉजी विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष एवं सेवानिवृत्त प्रोफेसर डॉ. सुबोध जैन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ.सरोज गुप्ता ने की जबकि विशिष्ट अतिथियों के रूप में वैश्य महासभा के अध्यक्ष निकेश गुप्ता,समाजसेवी एवं कविता लारिया सांसद प्रतिनिधि विजयन चौधरी तथा समाजसेवी श्रीमती संगीता सिंह मंचासीन रहे कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि डॉ. सुबोध जैन ने अपने विस्तृत किंतु सारगर्भित उद्बोधन में कहा कि आज का युवा वर्ग वायु जैसे वेग और ऊर्जा का धनी हैं इसके द्वारा वह अपनी रचनात्मकता से देश का निर्माण करें कॉलेज का काम केवल किताबी शिक्षा देना ही नहीं है बल्कि विद्यार्थियों के भीतर छिपी प्रतिभा को उभारने के लिए हम उन्हें एक बड़ा मंच और 27 अलग-अलग विधाओं का अवसर दे रहे हैं इनमें से आपकी जिस भी विधा में रुचि हो उसे आगे बढ़ाने के लिए महाविद्यालय ने आपको यह उचित स्थान और मंच उपलब्ध कराया है कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्राचार्य डॉ. सरोज गुप्ता ने अपने विस्तृत और प्रेरक उद्बोधन में छात्र-छात्राओं का आह्वान करते हुए कहा कि महाविद्यालय द्वारा प्रतिवर्ष 27 विधाओं में युवा उत्सव आयोजित किए जाते हैं ताकि कोई भी प्रतिभावान विद्यार्थी पीछे न छूटे और उसे अपनी कला को राष्ट्रीय स्तर तक ले जाने का अवसर मिले कर्मभूमि की इस दुनिया में कर्म तो सबको करना पड़ता है प्रभु केवल लकीरें देते हैं उनमें रंग हमें ही भरना होता है चंदन की लकड़ी को जितना घिसा जाता है वह उतनी ही सुवासित होती है ठीक वैसे ही यह जीवन है खेल और सांस्कृतिक गतिविधियों के साथ पढ़ाई में भी संतुलन बनाए रखें ताकि आपका भविष्य उज्ज्वल हो इस अवसर पर उपस्थित अन्य गणमान्य अतिथियों ने भी अपने सारगर्भित विचारों से युवाओं का मार्गदर्शन किया श्रीमती कविता लारिया ने कहा कि महाविद्यालयीन जीवन का यह युवा उत्सव मात्र एक सांस्कृतिक आयोजन नहीं बल्कि विद्यार्थियों की नेतृत्व क्षमता और रचनात्मकता की एक जीवंत प्रयोगशाला है रक्तदानी संगीता सिंह ने कहा कि युवा उत्सव हमारी संस्कृति और लोक कलाओं को सहेजने का सबसे अच्छा माध्यम है जिससे नई पीढ़ी को अपनी जड़ों से जुड़ने और प्रतिभा दिखाने का मौका मिलता है प्रथम दिवस की सांस्कृतिक एवं कलात्मक प्रतियोगिताएं उत्सव के प्रथम दिवस पर महाविद्यालय परिसर में रचनात्मकता और कला का अनूठा संगम देखने को मिला जहाँ एक ओर वाग्मिता एवं वाद-विवाद प्रतियोगिताओं हिंदी एवं अंग्रेजी में विद्यार्थियों ने अपनी ओजस्वी वाणी तार्किक क्षमता और वैचारिक परिपक्वता से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया वहीं दूसरी ओर कला कक्ष में सजी रंगोली चित्रकला पोस्टर एवं कार्टूनिंग की स्पर्धाओं में छात्र-छात्राओं ने रंगों और कूची के अद्भुत जादू से कल्पनाओं को जीवंत कर दिया इसके अतिरिक्त क्ले मॉडलिंग (मृण्मय कला) में युवाओं की उंगलियों ने मिट्टी को तराशकर ऐसी कलाकृतियां गढ़ीं जिन्होंने सभी का मन मोह लिया इन सभी कलात्मक एवं बौद्धिक स्पर्धाओं में विद्यार्थियों की भारी उपस्थिति और उनके उत्साह ने संपूर्ण महाविद्यालय परिसर को सांस्कृतिक ऊर्जा से सराबोर कर दिया कार्यक्रम में महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक गण अतिथि विद्वान कर्मचारी और छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में उपस्थित रहे महाविद्यालय के मीडिया प्रभारी डॉ. संदीप सबलोक ने बताया कि युवा उत्सव के आगामी दो दिनों में विभिन्न कलात्मक और सांस्कृतिक विधाओं के मुकाबले होंगे जिनमें द्वितीय दिवस 17 नवंबर को शास्त्रीय व सुगम गायन समूह गान शास्त्रीय नृत्य लोकनृत्य तथा विभिन्न वादन विधाओं से जुड़ी 10 प्रमुख स्पर्धाएं आयोजित होंगी वहीं तृतीय दिवस 18 नवंबर को मिमिक्री,मूक अभिनय,एकांकी स्किट,पाश्चात्य वादन और क्रिएटिव कोरियोग्राफी जैसी 10 नाट्य व सृजनात्मक विधाओं की प्रतियोगिताएं संपन्न कराई जाएंगी।
0 Comments