सागर।किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग जिला सागर के अंतर्गत आत्मा परियोजना के तत्वावधान में ग्राम सेमरादांत विकासखंड बंडा में अंतर्राष्ट्रीय महिला किसान वर्ष 2026 के उपलक्ष्य में महिला किसान दिवस पर कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया कार्यक्रम में लगभग 140 महिला कृषकों एवं ग्रामीणजनों ने सहभागिता की कार्यक्रम में अतिथियों द्वारा महिला किसानों का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया गया विशिष्ट अतिथि शैलेंद्र सिंह ठाकुर ने कहा कि देश और प्रदेश के विकास में महिला किसानों का योगदान अतुलनीय है सरकार महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है किसान मोर्चा के जिला मंत्री रजनीश सैनी एवं जिला कार्यालय मंत्री रजनीश यादव ने भी महिला किसानों को शासन की किसान कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया मुख्य प्रशिक्षक कृषि विज्ञान केंद्र देवरी सागर के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ.आशीष त्रिपाठी ने महिला किसानों को उन्नत कृषि पद्धतियों आधुनिक तकनीकों जैविक खेती और कौशल विकास की जानकारी दी उन्होंने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने तथा कृषि गतिविधियों को व्यावसायिक स्तर पर आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया विकासखंड तकनीकी प्रबंधक शैलेष पाण्डेय ने समूह निर्माण एवं प्राकृतिक खेती के संबंध में जानकारी दी मानव विकास सेवा संघ के परियोजना समन्वयक चंद्र किशोर नरवर ने महिला सशक्तिकरण और आजीविका संवर्धन से जुड़ी योजनाओं की जानकारी दी फील्ड असिस्टेंट दिनेश नामदेव एवं एनिमेटर वीरेन रजक ने प्रशिक्षण में सहयोग प्रदान किया कार्यक्रम के अंत में श्रीमती निधि पाण्डेय ने अतिथियों एवं प्रशिक्षकों के प्रति आभार व्यक्त किया।
0 Comments