सागर।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को इंदौर के लालबाग पैलेस के समीप निर्माणाधीन लोकमाता देवी अहिल्याबाई होलकर स्मारक के विकास कार्यों का निरीक्षण किया उन्होंने ऐतिहासिक धरोहरों के संरक्षण और पर्यटकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए स्मारक का समग्र विकास करने के निर्देश दिए मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि लालबाग पैलेस रामपुर कोठी चंपा बावड़ी और शिव मंदिर को एकीकृत विकास योजना में शामिल किया जाए ताकि पर्यटक इन सभी ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक स्थलों का एक साथ अवलोकन कर सकें
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ऐतिहासिक रामपुर कोठी के जीर्णोद्धार कार्यों का अवलोकन किया भवन की ऐतिहासिक पहचान बनाए रखने के लिए पारंपरिक चूना तकनीक से बाहरी दीवारों का संरक्षण तथा छतों पर वॉटर प्रूफिंग का कार्य किया जा रहा है मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने निर्देश दिए कि संरक्षण के दौरान भवन के मूल स्थापत्य स्वरूप और ऐतिहासिक महत्व को सुरक्षित रखते हुए आवश्यक सुविधाओं का विकास किया जाए मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि निर्माण कार्यों के प्रगति की सतत रूप से उन्हें जानकारी दी जाए तथा निर्धारित समय अवधि में कार्य पूर्ण किया जाए पुराने आरटीओ भवन एवं रामपुर कोठी की भूमि पर विकसित किए जा रहे इस स्मारक की अनुमानित लागत लगभग 150 करोड़ रुपये है इसके प्रथम चरण में करीब 40 करोड़ रुपये के कार्य प्रस्तावित हैं परियोजना का उद्देश्य लोकमाता अहिल्याबाई के जीवन न्यायप्रियता सुशासन जनसेवा और सांस्कृतिक योगदान को भावी पीढ़ियों तक पहुंचाना है आकर्षण स्मारक में आधुनिक तकनीक के माध्यम से लोकमाता अहिल्याबाई के जीवन और योगदान को प्रदर्शित करने की योजना है इसके अंतर्गत डिजिटल प्रस्तुतियां 3डी प्रोजेक्शन चित्र एवं म्यूरल्स लाइट एंड साउंड शो तथा संग्रहालय विकसित किए जाएंगे इनके माध्यम से विद्यार्थियों शोधकर्ताओं और पर्यटकों को उनके सुशासन न्यायप्रियता जनकल्याणकारी कार्यों तथा भारतीय संस्कृति के संरक्षण में योगदान को जानने का अवसर मिलेगा
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने निर्देश दिए कि प्रवेश मार्ग और परिसर की रूपरेखा पर्यटकों की सुविधा के अनुरूप तैयार की जाए तथा सभी ऐतिहासिक स्थलों के महत्व को प्रभावी ढंग से प्रदर्शित किया जाए देवी अहिल्याबाई होलकर स्मारक ट्रस्ट इंदौर तथा मध्यप्रदेश शासन के संस्कृति विभाग के सहयोग से कार्य किए जा रहे है
निरीक्षण के दौरान लोकसभा की पूर्व अध्यक्ष एवं स्मारक ट्रस्ट की अध्यक्ष श्रीमती सुमित्रा महाजन, जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट सहित स्मारक ट्रस्ट के पदाधिकारी उपस्थित थे।
0 Comments