सागर। डॉक्टर हरीसिंह गौर विश्वविद्यालय के शिक्षा शास्त्र विभाग द्वारा सतर्कता जागरूकता माह 2026 के अंतर्गत भ्रष्टाचार-मुक्त समाज हमारी सामूहिक जिम्मेदारी विषय पर ग्राम पट्कुई एवं बरारू में जन-जागरूकता अभियान आयोजित किया गया कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीणों एवं विद्यार्थियों को भ्रष्टाचार के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करना तथा ईमानदारी पारदर्शिता और नैतिक मूल्यों को प्रोत्साहित करना था कार्यक्रम संयोजक डॉ. पुष्पिता राजावत समन्वयक डॉ. चिंतन वर्मा एवं आयोजन सचिव डॉ. नवीन सिंह ने ग्राम पट्कुई एवं बरारू जाकर वहाँ अपने उद्बोधन के माध्यम से ग्रामीणों को संबोधित किया उन्होंने भ्रष्टाचार की रोकथाम नागरिकों की नैतिक जिम्मेदारियों तथा दैनिक जीवन में ईमानदारी अपनाने के महत्व पर प्रकाश डालते हुए लोगों से भ्रष्टाचार मुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय सहभागिता का आह्वान किया इसके पश्चात शिक्षा शास्त्र विभाग के विद्यार्थियों द्वारा तैयार नुक्कड़ नाटक के माध्यम से भ्रष्टाचार के दुष्परिणामों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत कर जनजागरूकता का संदेश दिया जनजागरूकता अभियान के साथ ही बरारू ग्राम सभा में जाकर पीएम श्री विद्यालय में नुक्कड़ नाटक के साथ-साथ जागरूकता रैली निकाली गई रैली के दौरान प्रतिभागियों ने भ्रष्टाचार- विरोधी नारे लगाकर ईमानदारी और सत्यनिष्ठा का संदेश दिया इसके अतिरिक्त बरारू स्थित ग्राम जनपद कार्यालय में भी जागरूकता गतिविधियों के माध्यम से लोगों को भ्रष्टाचार के विरुद्ध सजग रहने तथा नैतिक मूल्यों को अपनाने के लिए प्रेरित किया गया संयोजक समन्वयक एवं आयोजन सचिव ने अपने उद्बोधन के माध्यम से ग्रामीणों को भ्रष्टाचार के विरुद्ध जागरूक रहने और सामाजिक उत्तरदायित्व निभाने का संदेश दिया कार्यक्रम में डॉ. शकीला खान एवं डॉ. कंचन चौरसिया सहित शिक्षा शास्त्र विभाग के विद्यार्थियों ने सक्रिय योगदान दिया सभी सदस्यों के सामूहिक प्रयासों से ग्रामीणों एवं विद्यार्थियों तक भ्रष्टाचार विरोधी जागरूकता का संदेश पहुँचाया गया इस अभियान के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि भ्रष्टाचार की रोकथाम प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है ईमानदारी पारदर्शिता और जनजागरूकता के माध्यम से ही एक सशक्त जिम्मेदार एवं भ्रष्टाचार-मुक्त समाज का निर्माण संभव है।
0 Comments