सागर पुलिस की त्वरित कार्रवाई से नकबजनी की वारदात का खुलासा थाना ढाना पुलिस ने आर्मी कैंप एनसीओ एकेडमी ढाना परिसर स्थित यूनियन बैंक ऑफ इंडिया में हुई नकबजनी की वारदात का खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मात्र 36 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया प्राप्त जानकारी के अनुसार 11 एवं 12 अक्टूबर 2026 की दरमियानी रात्रि में अज्ञात आरोपी द्वारा आर्मी कैंप एनसीओ एकेडमी ढाना परिसर स्थित यूनियन बैंक ऑफ इंडिया को निशाना बनाया गया आरोपी ने बैंक की खिड़की की ग्रिल को कटर से काटकर तथा चेहरा ढककर बैंक के अंदर प्रवेश किया आरोपी बैंक में रखा रेडमी 9A मोबाइल फोन चोरी कर ले गया तथा भारी लोहे के सब्बल से कैश वॉल्ट का लॉक तोड़ने का प्रयास किया लेकिन वॉल्ट तोड़ने में असफल रहा सुबह बैंक कर्मचारियों से घटना की जानकारी मिलने पर थाना ढाना पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर जांच की गई अज्ञात आरोपी के विरुद्ध नकबजनी की धाराओं में प्रकरण दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की गई तथा आरोपी की तलाश के लिए प्रयास तेज किए गए थाना ढाना पुलिस द्वारा संदेहियों से पूछताछ एवं लगातार पतासाजी के दौरान प्रदीप कुर्मी पिता पुरुषोत्तम कुर्मी, उम्र 26 वर्ष, निवासी उदयपुरा ढाना पर संदेह होने पर उससे सघन पूछताछ की गई पूछताछ में आरोपी ने उक्त वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया आरोपी ने बताया कि वह घटना की रात्रि अपनी साइकिल से लोहे की रॉड लेकर आया था चोरी करने के उद्देश्य से आर्मी कैंप की फेंसिंग तोड़कर परिसर में प्रवेश किया तथा बैंक की खिड़की की ग्रिल काटकर अंदर घुस गया इसके बाद बैंक से मोबाइल फोन चोरी किया और कैश वॉल्ट का लॉक तोड़ने का प्रयास किया
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी गया मोबाइल फोन तथा घटना में प्रयुक्त साइकिल एवं लोहे की रॉड बरामद की है। प्रकरण में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
0 Comments