सागर। सुरखी विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देते हुए खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री तथा क्षेत्रीय विधायक गोविंद सिंह राजपूत ने ग्राम सेमरा गोपालमन चादौनी, करैया और जैसीनगर में 10 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन कर क्षेत्रवासियों को विकास की बड़ी सौगात दी साथ ही जैंसीनगर में आधार केंद्र का शुभारंभ कर क्षेत्रवासियों एक और नई व्यवस्था का शुभारंभ किया इन विकास कार्यों में पहुंच मार्ग, सड़क निर्माण, पेयजल के लिए पानी की टंकी, नाली निर्माण, चबूतरा निर्माण सहित विभिन्न जनहितकारी कार्य शामिल हैं इन कार्यों के पूर्ण होने से ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन की सुविधा बेहतर होगी, पेयजल व्यवस्था को मजबूती मिलेगी और गांवों में बुनियादी सुविधाओं का विस्तार होगा मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने कहा कि सुरखी विधानसभा क्षेत्र में तेजी से हो रहे विकास कार्यों से कांग्रेस की राजनीति प्रभावित हुई है इसी कारण कुछ लोग भ्रमित करने वाला प्रचार कर राजनीतिक लाभ लेने का प्रयास कर रहे हैं लेकिन जनता सब जानती है जनता विकास कार्यों को देख रही है और योजनाओं से मिल रहे लाभ को महसूस कर रही उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार राजनीति को केवल सत्ता प्राप्त करने का माध्यम नहीं, बल्कि जनसेवा का संकल्प मानती है मंत्री ने कहा कि आज विकास की चर्चा केवल शहरों तक सीमित नहीं है गांवों में सड़क, पेयजल, आवास, बिजली, स्वास्थ्य और अन्य बुनियादी सुविधाओं को प्राथमिकता दी जा रही है सुरखी विधानसभा क्षेत्र में भी इसी सोच के साथ विकास कार्य कराए जा रहे हैं, ताकि ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं मिलें और उन्हें छोटी-छोटी जरूरतों के लिए परेशान न होना पड़े मंत्री राजपूत की सोच ने बदली सुरखी की तस्वीर सांसद कार्यक्रम में सांसद श्रीमति लता वानखेड़े ने कहा कि मंत्री गोविंद सिंह राजपूत द्वारा सुरखी विधानसभा क्षेत्र में जो विकास कार्य किये गये हैं जो कि इस विधानसभा के लिए प्रदेश में अलग पहचान देते हैं सुरखी विधानसभा में चहुओर विकास कार्य हो रहे हैं यह आपके मंत्री गोविंद सिंह राजपूत की सोच का नतीजा है कि शहरों जैंसी व्यवस्था सुरखी विधानसभा में आपके लिए है सांसद लता वानखेड़े ने कहा कि मंत्री राजपूत क्षेत्र की जनता के लिए हमेशा उपलब्ध रहते हैं जिसके कारण आप सभी से उनका परिवार जैंसा नाता है और यह नाता ही एक विश्वास है सुरखी विधानसभा क्षेत्र विकास की बुलंदियों को छू रहा है मंत्री गोविंद सिंह राजपूत की मेहनत क्षेत्र के गांव-गांव में नजर आ रही है भाजपा सरकार की विकासशील नीति और आपके क्षेत्र के मंत्री की सोच ने सुरखी की तस्वीर और तकदीर बदल दी है
प्रधानमंत्री आवास से पक्की छत, आयुष्मान से इलाज और उज्ज्वला से रसोई को राहत मंत्री ने कहा कि इन योजनाओं का उद्देश्य केवल आर्थिक सहायता देना नहीं बल्कि लोगों के जीवन में स्थायी सुधार लाना है जब गरीब परिवार को घर, किसान को सहायता, जरूरतमंद को उपचार और महिलाओं को सुविधाएं मिलती हैं, तब समाज के समग्र विकास का मार्ग प्रशस्त होता है।
मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने कहा मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना महिलाओं को आर्थिक संबल प्रदान करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है पात्र महिलाओं को मिलने वाली आर्थिक सहायता से उन्हें अपनी आवश्यकताओं की पूर्ति करने और परिवार के खर्चों में सहयोग करने में मदद मिलती है मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं तथा स्थानीय स्तर पर कराए जा रहे विकास कार्यों का उद्देश्य गांवों को सुविधासंपन्न बनाना और ग्रामीण परिवारों के जीवन स्तर में सुधार लाना है सरकार का प्रयास है कि विकास का लाभ हर पात्र हितग्राही तक पहुंचे और किसी भी जरूरतमंद को मूलभूत सुविधाओं से वंचित न रहना पड़े उन्होंने कहा कि सुरखी विधानसभा क्षेत्र में विकास का यह सिलसिला आगे भी जारी रहेगा क्षेत्र की जनता का विश्वास और सहयोग ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है जनता की जरूरतों के अनुसार विकास कार्यों को प्राथमिकता देना और क्षेत्र को आगे बढ़ाना हमारी जिम्मेदारी है इस अवसर पर रामबाबू सिंह जनपद अध्यक्ष, राजा करैया, साहब सिंह सेमरा, हरनाम सिंह धर्मेन्द्र पटेल, मंडल अध्यक्ष, संतोष पटेल मंडल अध्यक्ष उमेश गढ़ेरिया जिला, निर्भय सिंह, नारायण पटेल, हाकम सिंह, लाखन सिंह, विश्वनाथ सिंह, सिहोनी लाल सिंह सूरज सिंह, मदन सिंह, छोटे सिंह, गोवर्धन सिंह, डब्बू आढ़तिया, पप्पू तिवारी, प्रहलाद प्रजापति, देवेंद्र दुबे राजकुमार सिंह, हेमंत सिंह, चंद्रभान सिंह, रामराज सिंह राजाराम प्रजापति, निर्भय गोंड, गजभान सिंह, और गोपाल नामदेव सहित सैकड़ों क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
0 Comments