सागर।खिमलासा थाना क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 5 के निवासी एक मजदूर परिवार ने पुलिस अधीक्षक को मंगलवार को जनसुनवाई में शिकायत देकर जानलेवा हमले और घर में तोड़फोड़ का आरोप लगाया है आवेदक कमलाबाई कुशवाहा पतिअमोल कुशवाहा बेटा सीताराम पटेल और बहू रानी पटेल ने बताया कि घटना 17 सितंबर 2026 की रात करीब 7-8 बजे की है वे परिवार के रवि पटेल के यहां मोहर विसर्जन देखने गए थे आरोप है कि परिवार के ही वार्ड 16 निवासी हल्काई पटेल, उनकी पत्नी पार्वती, बेटे राज और बेटी नेहा ने बिना कारण रोककर गाली गलौज की और लात घूंसे लाठी डंडे, लोहे की रॉड और कटोनी से मारपीट की मारपीट में कमला बाई के पैर का पंजा फैक्चर हो गया सूचना पर घर से पति बेटा और बहू बुलौआ वाले आए तो उन पर भी हमला कर दिया गया पति के दोनों हाथ टूट गए पसली टूट गई बेटे के सिर में चोट और बहू रानी के साथ मारपीट कर मंगलसूत्र छीनने का आरोप है पीड़ितों का आरोप है कि घटना के बाद आरोपी घर में घुसकर मारपीट और तोड़फोड़ कर गए खिमलासा थाने पहुंचने पर पहले FIR दर्ज नहीं हुई बाद में डायल 112 से बीना सरकारी अस्पताल भेजा गया जहां से मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया वहीं अमोल कुशवाहा 15 दिन भर्ती रहे बाद में परिजनों के थाना जाने पर रिपोर्ट दर्ज की गई आवेदकों ने आरोप लगाया कि आरोपी दबंग हैं उनका थाना खिमलासा पुलिस का आना-जाना लगा रहता है इसलिए सही जांच नहीं हो रही साथ ही तोड़फोड़ और घर में घुसने की धाराएं नहीं लगाई गईं और अब जान से मारने की धमकी दी जा रही है इसके अलावा गांव के सामूहिक कुएं से पानी भरने पर भी गाली गलौज और धमकी का आरोप है फिलहाल पीड़ित परिवार ने एसपी से जल्द कार्रवाई और सुरक्षा की मांग की है।
0 Comments