होम डिलीवरी करने वाला आदतन शराब तस्कर सोहेल खान गिरफ्तार

सागर। शहर में अवैध शराब की बिक्री और होम डिलीवरी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत आबकारी विभाग ने कार्रवाई करते हुए सोहिल खान उर्फ सोनू बिरयानी पिता इशाक खान, उम्र 31 वर्ष निवासी कृष्णगंज वार्ड, सागर को शराब की डिलीवरी करते हुए गिरफ्तार किया है आबकारी विभाग के अनुसार मुखबिर से सूचना मिलने के बाद टीम ने आरोपी को शराब देने के लिए बुलाया था आरोपी स्कूटी क्रमांक MP 15 ZL 4154 से बस स्टैंड क्षेत्र में पहुंचा जहां टीम ने उसे पकड़ लिया तलाशी में उसके कब्जे से एक बोतल सिग्नेचर व्हिस्की बरामद हुई आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(1) के तहत प्रकरण दर्ज कर शराब और स्कूटी जब्त की गई है जब्त सामग्री और वाहन का अनुमानित मूल्य करीब 80 हजार रुपए बताया गया है आबकारी विभाग की कार्रवाई के बाद आरोपी के पुराने आबकारी प्रकरण भी सामने आए हैं उपलब्ध रिकॉर्ड के अनुसार थाना गोपालगंज में उसके खिलाफ वर्ष 2019 में आबकारी अधिनियम की धारा 34(1) के तहत कई प्रकरण दर्ज हुए थे अपराध क्रमांक 34/2019 में न्यायालय ने 1 हजार रुपए, अपराध क्रमांक 240/2019 में 1 हजार रुपए तथा अपराध क्रमांक 274/2019 में 500 रुपए का अर्थदंड लगाया था वर्ष 2019 के बाद पुलिस ने नहीं कि कोई कार्यवाई जबकि उक्त तस्कर लगातार कर रहा था सस्ती शराब की तस्करी अब आबकारी ने दी दविश तो मामला सामने आया बताया जा रहा है कि आरोपी शहर के विभिन्न क्षेत्रों में स्कूटी से सस्ती शराब पहुंचाता था शराब की खरीद-फरोख्त सप्लाई के तरीके और किसी नेटवर्क से जुड़े होने संबंधी अन्य आरोपों की पुष्टि जांच जारी हैं बताया जा रहा है सोहेल तस्कर की पूरी एक गैंग हैं जो लगातार अवैध गतिविधियों में संलिप्त रहती आ रही हैं इस महत्वपूर्ण कार्रवाई के दौरान आबकारी उपनिरीक्षक राजेंद्र बिलावर उपनिरीक्षक एसपी साकेत और आबकारी आरक्षक दिलीप सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही विभाग अब आरोपी से शराब की सप्लाई और संभावित नेटवर्क के संबंध में पूछताछ कर रहा है वहीं गोपालगंज पुलिस और शनिचरी चौकी की भूमिका सवालों के घेरे में हैं।

Post a Comment

0 Comments